फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   france enters in euro cup final

वर्ल्ड चैंपियन जर्मनी को हराकर फ्रांस भी पहुंचा यूरो कप के फाइनल में

Fri, 08 Jul 2016 11:53 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 08 Jul 2016 11:53 AM IST
विज्ञापन
france enters in euro cup final
- फोटो : PTI

मेजबान फ्रांस ने प्रतिष्ठित यूरो कप के फाइलन में अपनी जगह पक्की कर ली है। दूसरे सेमीफाइनल में उसने वर्ल्ड चैंपियन जर्मनी को 2-0 से हराकर सबको चौंका दिया।

विज्ञापन


टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा जिसमें वर्ल्ड चैंपियन जर्मनी को हार मिली।

फ्रांस के फाइनल में पहुंचने के साथ खिताबी रेस तय हो गया है। अब फाइनल में फ्रेंच टीम का मुकाबला पुर्तगाल से होगा जो पहले ही वेल्स को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुका है। फ्रांस और पुर्तगाल के बीच फाइनल मुकाबला अब रविवार 10 जुलाई को पेरिस में होगा।
विज्ञापन


वेलोड्रोम स्टेडियम में हुए इस मैच में फ्रांस की ओर से दोनों गोल उसके स्ट्राइकर एंटोनी ग्रिजमैन ने दागे। पहला गोल मुकाबले के पहले हाफ के अंतिम क्षणों में हुआ जब गेंद जर्मन रक्षा खिलाड़ी के हाथ से लगी, इस पर फ्रांस को पेनाल्टी मिल गई और उसे ग्रिजमैन ने शानदार गोल में बदल दिया और इस तरह पहले हाफ के अंत में फ्रांस को 1-0 से बढ़त हासिल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बराबरी की कोशिश में लगी जर्मनी गोल दागने में नाकाम रही तो फ्रांस की ओर से दूसरा गोल मैच के 72वें मिनट दाग दिया गया। यह गोल भी एंटोनी ग्रिजमैन ने किया। इसके बाद जर्मनी मैच में वापसी करने में असफल रही और उसे हार के साथ ही खिताब की रेस से बाहर होना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed