फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   France beats Honduras, tops Group E

फीफा अंडर-17 वर्ल्ड कप: पिछड़ने के बाद फ्रांस ने होंडूरास को दी करारी मात

Sun, 15 Oct 2017 02:16 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Sun, 15 Oct 2017 02:16 AM IST
विज्ञापन
France beats Honduras, tops Group E
फ्रांस - फोटो : sportsstar
यूरोपियन पावर हाउस फ्रांस ने एक गोल से पिछड़ने के बाद होंडूरास को 5-1 से हराकर फीफा अंडर-17 विश्व कप के नॉकआउट दौर में प्रवेश कर लिया है। वैसे तो फ्रांस की टीम ने इस मैच से पहले ही अंतिम 16 टीमों में प्रवेश कर लिया था पर इस जीत से वह ग्रुप ई में अपने सभी तीन मैच जीतकर नौ अंकों के साथ शीर्ष पर रही। 
विज्ञापन


अब उनकी टक्कर ग्रुप बी की उपविजेता स्पेन से 17 अक्तूबर को गुवाहाटी में ही होगी। शुरुआती हड़बड़ाहट के बाद संभली फ्रांस ने बाद में मैच पर अपना दबदबा बना लिया। उसका गेंद पर कब्जा 66 प्रतिशत रहा जबकि उसके खिलाड़ियों ने गोल पर दस निशाने साधे। 
विज्ञापन


होंडूरास ने दसवें मिनट में कार्लोस मेजिया की मदद से अप्रत्याशित रूप से बढ़त हासिल कर ली थी, लेकिन फ्रांस ने पलटवार किया और दक्षिण अमेरिकी प्रतिद्वंद्वी पर एक के बाद पांच गोल कर दिए। इनमें से तीन गोल दूसरे हाफ में हुए थे। एलेक्सिस फिल्पस ने 23वें और 64वें मिनट में दो गोल किए जबकि विल्सन इसिडोर (14), एमिनी गाउरी (86) और यासिने अदली (90+6) भी गोल करने में सफल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एमिनी गाउरी के टूर्नामेंट के तीन मैचों में अब तक पांच गोल हो गए हैं और वह सबसे आगे चल रहे हैं। फ्रांस को मैच के तीसरे मिनट में ही गोल का मौका मिला था जब बाक्स के बाएं सिरे से इसिडोर के दनदनाते शॉट को गोलकीपर ने रोक लिया था। 

मेजिया के गोल से होंडूरास के आगे निकलने पर बौखलाई फ्रांसीसी टीम ने चार मिनट बाद ही इसिडोर की मदद से गोल कर दिया। होंडूरास की ओर से मेजिया ने 20वें मिनट में और एक्सेल गोमेज ने 21वें मिनट में प्रयास किए थे लेकिन इस पर गोल नहीं हो सके। फिल्पस ने 23वें मिनट में फ्रांस को 2-1 से आगे कर दिया और उसके बाद फ्रांस ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। 


हार के बावजूद होंडूरास भी अगले दौर में 

फ्रांस के हाथों मिली 1-5 की हार के बाद होंडूरास की टीम तीसरे स्थान की श्रेष्ठ चार टीमों के रूप में अगले दौर में पहुंचने में सफल रही। टीम ग्रुप ई में तीन अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही। इस ग्रुप में दूसरे स्थान पर चार अंक लेने वाली जापान की टीम रही। जिसे कोलकाता में न्यू कैलेडोनिया ने बराबरी पर रोक लिया। पहली बार फीफा अंडर-17 फीफा विश्व कप में खेल रही न्यू कैलेडोनिया की टीम एक अंक के साथ अंतिम स्थान पर रही।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed