{"_id":"571cc6274f1c1b2e228b50b6","slug":"four-goal-suarez-keeps-barca-on-top","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुआरेज ने फिर दागे चार गोल, बार्सिलोना जीता","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
सुआरेज ने फिर दागे चार गोल, बार्सिलोना जीता
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 24 Apr 2016 06:42 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरुग्वे के स्टार खिलाड़ी लुइस सुआरेज का बार्सिलोना के लिए शानदार फॉर्म स्पोर्टिंग गिजोन के खिलाफ भी जारी रहा।
विज्ञापन
ला लीगा के तहत शनिवार को गिजोन के खिलाफ खेले गए मुकाबले में सुआरेज ने फिर चार गोल दागते हुए बार्सिलोना को 6-0 की जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इस जीत से बार्सिलोना के 35 मैचों में 82 अंक हो गए हैं और वह शीर्ष पर बना हुआ है।
बार्सिलोना की ओर से लियोनल मेसी (12वें मिनट), सुआरेज (63वें, 74वें, 77वें और 88वें) और जूनियर नेमार (85वें) ने गोल दागे। सुआरेज ने डिर्पोटिवो ला कोरुना के खिलाफ भी चार गोल किए थे।
विज्ञापन
इस मुकाबले को बार्सिलोना ने 8-0 से जीता था। उधर, एक अन्य मुकाबले में एटलेटिको मैड्रिड ने मालागा को 1-0 से पराजित किया। एटलेटिको के 35 मैच से 82 अंक है और वह बार्सिलोना से पीछे दूसरे स्थान पर है।
विज्ञापन
रियल मैड्रिड ने रायो वालेकानो को 3-2 से पराजित किया। उसके 35 मैचों से 81 अंक हैं और वह तीसरे स्थान पर काबिज है।