{"_id":"5ccdabadbdec22071e6d4be1","slug":"four-candidates-shortlisted-for-appointment-of-indian-football-team-coach","type":"story","status":"publish","title_hn":"इन चार उम्मीदवारों में से तय होगा भारतीय फुटबॉल टीम का कोच","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
इन चार उम्मीदवारों में से तय होगा भारतीय फुटबॉल टीम का कोच
Sat, 04 May 2019 08:41 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 04 May 2019 08:41 PM IST
विज्ञापन
भारतीय फुटबॉल टीम
- फोटो : dc
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) की तकनीकी समिति ने पुरूष राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच पद के लिए चार उम्मीदवारों का चयन किया है जिसमें दक्षिण कोरिया के ली मिन सुंग और एलबर्ट रोका शामिल हैं।
विज्ञापन
दो बार विश्व कप में खेल चुके ली मिन सुंग और बेंगलुरू एफसी को सफलता दिला चुके रोका के अलावा क्रोएशिया टीम के पूर्व मैनेजर इगोर स्टीमैक और स्वीडन के पूर्व कोच हकान एरिक्सन चुने गए उम्मीदवारों में शामिल हैं।
विज्ञापन
पूर्व भारतीय फुटबालर श्याम थापा की अध्यक्षता वाली तकनीकी समिति अगले हफ्ते इन चुने गए उम्मीदवारों से एक बार फिर चर्चा करेगी जो आठ या नौ मई को हो सकती है।
विज्ञापन
थापा ने कहा, ‘‘साक्षात्कार की तरह स्काइपे फिर से बातचीत होगी और इसके बाद सही उम्मीदवार के नाम को महासंघ की कार्यकारी समिति को भेजा जाएगा। कार्यकारी समिति फिर अंतिम फैसला करेगी। ’’
भारतीय टीम पांच और आठ जून को किंग्स कप में मैच खेलेगी और मई के तीसरे हफ्ते में नये कोच के मार्गदर्शन में तैयारियों के लिये राष्ट्रीय शिविर लगाया जाएगा। किंग्स कप नए कोच का पहला टूर्नामेंट होगा।