{"_id":"5edb91e78a9c37259303cb5f","slug":"former-santosh-trophy-footballer-e-hamsakoya-died-due-to-coronavirus","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतोष ट्रॉफी खेल चुके पूर्व फुटबॉलर हमजा कोया की कोरोना की वजह से हुई मौत","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
संतोष ट्रॉफी खेल चुके पूर्व फुटबॉलर हमजा कोया की कोरोना की वजह से हुई मौत
Sat, 06 Jun 2020 07:18 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 06 Jun 2020 07:18 PM IST
विज्ञापन
ई हमसकोया
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतोष ट्रॉफी खेल चुके पूर्व फुटबॉलर हमजा कोया की शनिवार को कोरोना वायरस की वजह से मौत हो गई। इसके बाद राज्यों में मृतकों की संख्या बढ़कर 15 हो गई। हमजा कोया (61), जो मुंबई में बस गए थे और संतोष ट्रॉफी मैचों में महाराष्ट्र का प्रतिनिधित्व किया था, वे 21 मई को सड़क मार्ग से अपने परिवार समेत गृहराज्य लौट गए थे। उनके परिवार के पांच सदस्यों में भी कोरोना के संक्रमण की पुष्टि हुई थी और सभी मंजेरी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती थे।
विज्ञापन
एक मेडिकल बुलेटिन में कहा गया है कि हमजा कोया निमोनिया से भी जूझ रहे थे, उन्हें सांस की तकलीफ और हृदय संबंधी समस्याएं भी थीं और उनकी हालत खराब होने पर मेडिकल बोर्ड के निर्देश पर प्लाज़्मा थैरेपी भी की गई थी। हमजा कोया से पहले उनकी पत्नी और बेटे में संक्रमण की पुष्टि हुई थी, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
विज्ञापन
मालाबार क्षेत्र के एक अनुभवी फुटबॉलर, हमजा कोया ने महाराष्ट्र राज्य के लिए संतोष ट्रॉफी मैचों में लोकप्रिय फुटबॉल क्लब, मोहन बागान और मोहम्मडन स्पोर्ट्स क्लब के लिए खेला था।
विज्ञापन