{"_id":"5e76dbe38ebc3e6fed13151f","slug":"former-real-madrid-president-lorenzo-sanz-dies-of-coronavirus","type":"story","status":"publish","title_hn":"रीयाल मैड्रिड के पूर्व अध्यक्ष लोरेंजो सैंज की कोविड-19 से हुई मौत","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
रीयाल मैड्रिड के पूर्व अध्यक्ष लोरेंजो सैंज की कोविड-19 से हुई मौत
Sun, 22 Mar 2020 09:00 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sun, 22 Mar 2020 09:00 AM IST
विज्ञापन
Lorenzo Sanz
- फोटो : सोशल मीडिया
रीयाल मैड्रिड के पूर्व अध्यक्ष लोरेंजो सैंज का कोरोना वायरस से पीड़ित होने के बाद निधन हो गया। वह 76 साल के थे। सैंज 1995-2000 तक इस स्पेनिश लीग के प्रमुख थे। इस दौरान रीयाल ने दो बार चैंपियन्स लीग का खिताब जीता।
विज्ञापन
उनके बेटे लोरेंजो सैंज जूनियर ने ट्वीट किया कि मेरे पिता का अभी निधन हो गया। वह इस तरह से दुनिया को अलविदा कहने के हकदार नहीं थे। तीन दिन पहले पेशेवर बास्केटबाल खिलाड़ी सैंज जूनियर ने कहा था कि उनके पिता कोरोना वायरस से पीड़ित हैं और उन्हें मैड्रिड हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। स्पेन में अब तक कोरोना वायरस के कारण 1320 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन