फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Former Olympian and Indian footballer Nikhil Nundi dies at 88

पूर्व ओलंपियन और भारत के स्टार फुटबॉलर निखिल नंदी का 88 वर्ष की उम्र में निधन

Tue, 29 Dec 2020 08:48 PM IST
Rajeev Rai पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 29 Dec 2020 08:48 PM IST
विज्ञापन
Former Olympian and Indian footballer Nikhil Nundi dies at 88
निखिल नंदी - फोटो : twitter@IndianFootball

भारतीय फुटबॉल को मंगलवार को एक बड़ा नुकसान हुआ। ओलंपिक 1956 में चौथे स्थान पर रहने वाली भारतीय फुटबॉल टीम के सदस्य निखिल नंदी का 88 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। लंबी बीमारी के बाद उन्होंने मंगलवार को अंतिम सांस ली। उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा और दो बेटियां हैं।

विज्ञापन


50 के दशक में भारतीय रक्षापंक्ति के अहम सदस्य रहे नंदी सितंबर-अक्टूबर में कोविड-19 से पीड़ित थे लेकिन बाद में उन्हें गुर्दे की समस्या से जूझना पड़ा जिसके कारण वह एक महीने से भी अधिक समय तक अस्पताल में रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पारिवारिक सूत्रों ने कहा, ‘वह अस्पताल से घर आ गए थे लेकिन उनका उपचार चल रहा था। उन्होंने मंगलवार को दोपहर बाद दो बजकर 20 मिनट पर नगरबाजार स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली।’

मेलबर्न ओलंपिक 1956 में चौथे स्थान पर रहना ओलंपिक में भारतीय फुटबॉल टीम का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इसे भारतीय फुटबॉल के ‘स्वर्णिम युग’ की सबसे बड़ी उपलब्धियों में गिना जाता है। उधर अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल और महासचिव कुशल दास ने नंदी के निधन पर शोक व्यक्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed