फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Former India and Mohun Bagan player Manitombi passes away

नहीं रहे भारत और मोहन बागान के पूर्व खिलाड़ी मनितोम्बी सिंह, 39 साल की उम्र में निधन

Mon, 10 Aug 2020 07:45 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 10 Aug 2020 07:45 AM IST
विज्ञापन
Former India and Mohun Bagan player Manitombi passes away
मनितोम्बी सिंह - फोटो : social media

भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व डिफेंडर और मोहन बागान के कप्तान रहे मनितोम्बी सिंह का रविवार को 39 साल की उम्र में निधन हो गया। क्लब से जुड़े सूत्रों ने बताया कि उन्होंने मणिपुर के इंफाल के निकट अपने पैतृक गांव में रविवार को सुबह अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से किसी बीमारी से पीड़ित थे। परिवार ने हालांकि उनकी बीमारी के बारे में कोई जानकारी नहीं दी।

विज्ञापन


उनके परिवार में पत्नी के अलावा आठ साल का बच्चा है। क्लब ने ट्विटर पर पोस्ट किया, 'मोहन बागान परिवार को क्लब के पूर्व कप्तान मनितोम्बी सिंह के असामयिक निधन से गहरा दुख हुआ है।' क्लब ने कहा, 'इस मुश्किल समय में हमारी संवेदना परिवार के साथ है। मनितोम्बी सिंह की आत्मा को शांति मिले।'
विज्ञापन


मनितोम्बी कोच स्टीफन कांस्टेंटाइन के मार्गदर्शन में खेलने वाली उस भारतीय अंडर -23 टीम के प्रमुख सदस्य थे जिसने 2003 में हो ची मिन्ह सिटी में वियतनाम को 3-2 से हराकर एलजी कप जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंगापुर में 1971 में आठ देशों के टूर्नामेंट को जीतने के बाद यह भारत की पहली अंतरराष्ट्रीय खिताबी जीत थी। मनितोम्बी ने 2002 बुसान एशियाई खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने मनितोम्बी के निधन पर शोक व्यक्त किया।

एआईएफएफ के अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने अपने संदेश में कहा, 'यह सुनकर दुख हुआ कि मनितोम्बी सिंह अब नहीं रहे।' एआईएफएफ के महासचिव कुशल दास ने कहा, 'मनितोम्बी एक प्रतिभाशाली फुटबॉलर और ऊर्जा से भरे हुए खिलाड़ी थे। उनकी आत्मा को शांति मिले।'


उन्होंने कई क्लबों का प्रतिनिधित्व करने के बाद 2003 में मोहन बागान के लिए पदार्पण किया और 2004 में उनकी कप्तानी में टीम ऑल एयरलाइन्स गोल्ड कप की विजेता बनी। वह आखिरी बार मणिपुर राज्य लीग में 2015-16 में खेले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed