फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   former football coach accused of child sexual abuse

पूर्व फुटबॉल कोच करता था बाल यौन शोषण

Tue, 14 Aug 2012 01:54 PM IST
Updated Tue, 14 Aug 2012 01:54 PM IST
विज्ञापन
former football coach accused of child sexual abuse
पेन्सिलवेनिया की एक अदालत ने एक अमेरिकी कॉलेज के फुटबॉल कोच को बाल यौन शोषण मामले का दोषी करार दिया है। 68 वर्षीय फुटबॉल कोच जेरी सैन्डुस्की पर 15 साल में 10 बच्चों के साथ यौन शोषण करने के 48 आरोप लगाए गए थे। कोर्ट ने फुटबॉल कोच को बाल यौन शोषण के 45 मामलों में दोषी ठहराया है।
विज्ञापन


सैन्डुस्की खतरों से घिरे बच्चों को आश्रय देने के लिए 'सेकेंड माइल' नामक चैरिटी संस्था चलाता था। इस चैरिटी से जुड़ने वाले बच्चों के साथ सैन्डुस्की यौन शोषण करता था। सैन्डुस्की पर आरोप है कि वह चैरिटी के बच्चों को अपने घर और एथलेटिक्स केंद्र पर बुलाता था। इसके बाद मासूमों का यौन शोषण करता था। चैरिटी से जुड़ने वाले बच्चों को सैन्डुस्की फुटबॉल भी सिखाता था।
विज्ञापन


पेन्सिलवेनिया के बेलफोन्टे में सैन्डुस्की के खिलाफ करीब दो हफ्ते तक मुकदमा चल रहा है। कई लोगों की गवाही सुननकर जूरी ने विचार-विमर्श के बाद सैन्डुस्की को दोषी ठहराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि पिछले साल नंबवर में सैन्डुस्की की गिरफ्तारी के बाद पेन्सिलवेनिया के पेन स्टेट यूनिवर्सिटी में बड़ा स्कैंडल हो गया था। इस स्कैंडल के कारण अध्यक्ष और चर्चित फुटबॉल कोच जो पटेर्नो को भी पद से हटा दिया गया था। सैन्डुस्की के खिलाफ फैसला आने के बाद फुटबॉल कोच जो पटेर्नो की जमानत रद्द कर दी गई और उन्हें तुरंत ही हिरासत में ले लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed