{"_id":"5e92485e8ebc3e7117047e2b","slug":"former-captain-baichung-bhutia-wants-to-head-aiff-in-future","type":"story","status":"publish","title_hn":"भविष्य में फुटबॉल प्रमुख बनना चाहेंगे भूटिया, देश के लिए खेल चुके हैं 100 अंतरराष्ट्रीय मैच","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
भविष्य में फुटबॉल प्रमुख बनना चाहेंगे भूटिया, देश के लिए खेल चुके हैं 100 अंतरराष्ट्रीय मैच
Sun, 12 Apr 2020 04:14 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 12 Apr 2020 04:14 AM IST
विज्ञापन
बाइचुंग भूटिया
भारतीय कप्तान बाईचुंग भूटिया ने कहा है कि वह भविष्य में अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने पर विचार करेंगे। एक दशक से अधिक समय तक भारतीय फुटबॉल का चेहरा रहे भूटिया ने 2011 में संन्यास लिया था।
विज्ञापन
भूटिया से फेसबुक पर सवाल पूछा गया था कि क्या वह भविष्य में एआईएफएफ का अध्यक्ष बनना चाहेंगे तो उन्होंने कहा, ‘निश्चित रूप से इस पर भविष्य में विचार किया जा सकता है।’ देश के लिए 100 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले पहले फुटबॉलर बने 43 साल के भूटिया ने सुनील छेत्री को देश का सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइकर और भारत और एफसी गोवा के ब्रैंडन फर्नांडिस को श्रेष्ठ मिडफील्डर चुना।
विज्ञापन