फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   footballer Sunil Chhetri wins AIFF Player of the Year

सुनील छेत्री के नाम एक और उपलब्धि

Sat, 21 Dec 2013 06:21 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 21 Dec 2013 06:21 PM IST
विज्ञापन
footballer Sunil Chhetri wins AIFF Player of the Year

भारतीय फुटबॉल के स्टार स्ट्राइकर सुनील छेत्री ने एक और उपलब्धि हासिल की है। उन्हें तीसरी बार एआईएफएफ ने प्लेयर ऑफ द ईयर चुना गया है।

विज्ञापन


एआईएफएफ के अध्यक्ष प्रफुल पटेल ने दिल्ली में वार्षिक आम बैठक के दौरान भारतीय फुटबॉल कप्तान सुनील छेत्री को एआईएफएफ प्लेयर ऑफ द ईयर 2013 घोषित किया।

भारत के स्टार स्ट्राइकर छेत्री इससे पहले 2007 और 2011 में भी यह अवॉर्ड जीत चुके हैं। वहीं महिला जगत में ओनम बेमबेम देवी को सर्वश्रेष्ठ भारतीय महिला फुटबॉलर घोषित किया गया है।
विज्ञापन


छेत्री तीन बार यह प्रतिष्ठित सम्मान हासिल करने वाले आई एम विजयन के बाद दूसरे भारतीय फुटबॉलर बन गए हैं।

छेत्री को मिलेंगे दो लाख
सुनील छेत्री को एआईएफएफ हेडक्वार्टर्स में आई-लीग कोच के बीच हुई वोटिंग के जरिये इस पुरस्कार के लिए चुना गया। इस सम्मान पर छेत्री ने कहा, "यह सुखद अनुभव है और मैं वोटिंग के लिए सभी कोचों का शुक्रिया अदा करता हूं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


प्लेयर ऑफ द ईयर चुने जाने पर सुनील छेत्री को दो लाख रुपए की पुरस्कार राशि और ट्रॉफी दी जाएगी। जबकि 33 साल की बेमबेम देवी को पुरस्कार के रूप में एक लाख रुपए और ट्रॉफी मिलेगी।

भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान छेत्री ने इसी साल में पूर्व कप्तान बाइचुंग भूटिया के सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय गोल करने का भारतीय रिकॉर्ड तोड़ा था। उनके खाते में इस समय 43 अंतरराष्ट्रीय गोल दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed