फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Footballer Pele will remain in hospital for a few more days due to infection treatment for colon cancer continues

फुटबॉल: संक्रमण के कारण कुछ दिन और अस्पताल में रहेंगे पेले, आंतों के कैंसर का इलाज जारी

Tue, 22 Feb 2022 11:29 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Tue, 22 Feb 2022 11:29 PM IST
सार

दिग्गज फुटबॉलर पेले को मूत्र में संक्रमण के कारण अभी कुछ और दिन तक अस्पताल में ही रहना होगा। साओ पाउलो स्थित अस्पताल ने सोमवार को कहा कि 81 वर्षीय पेले को आंतों के कैंसर का इलाज जारी रखने के लिए 13 फरवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन
Footballer Pele will remain in hospital for a few more days due to infection treatment for colon cancer continues
ब्राजील के महानतम फुटबॉलर पेले - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिग्गज फुटबॉलर पेले को मूत्र में संक्रमण के कारण अभी कुछ और दिन तक अस्पताल में ही रहना होगा। साओ पाउलो स्थित अल्बर्ट आइंस्टीन अस्पताल ने सोमवार को कहा कि 81 वर्षीय पेले को आंतों के कैंसर का इलाज जारी रखने के लिए 13 फरवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन बाद में चिकित्सकों ने पाया कि वह संक्रमण से पीड़ित हैं।
विज्ञापन


अस्पताल ने कहा, ‘उनकी स्थिति स्थिर है और उन्हें अगले कुछ दिनों में अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।’ पिछले साल अगस्त में नियमित जांचके दौरान पेले के पेट में कैंसर का पता चला था जिसके बाद उनकी कीमोथेरेपी की गई थी। उन्हें तब लगभग एक महीने तक अस्पताल में रहना पड़ा था। पेले के रहते हुए ब्राजील ने 1958, 1962 और 1970 में विश्व कप जीता था। उन्होंने 92 मैचों में 77 गोल किए जो ब्राजील की तरफ से रिकॉर्ड है।
विज्ञापन


पेले को दुनिया के सर्वकालिक महानतम फुटबॉलरों में से एक माना जाता है। सैंटोस, न्यूयॉर्क कॉसमॉस और ब्राजील के इस पूर्व खिलाड़ी को हाल के वर्षों में कई स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ा है। इसमें कूल्हे की सर्जरी भी शामिल है, जिससे उन्हें बार-बार दर्द और चलने में परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेले का असली नाम एडसन अरांटिस डो नासिमेंटो है। वे तीन विश्व कप (1958, 1962 और 1970) जीतने वाले इतिहास के एकमात्र खिलाड़ी हैं। उन्हें पिछले साल सितंबर में भी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पेले मौजूदा समय के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनल मेसी के प्रशंसक हैं। इनदोनों में उन्होंने कई बार मेसी को बेहतर माना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed