{"_id":"fa3f7eac49e96bac1a12134577c15584","slug":"footballer-dies-from-spinal-injuries-after-goal-celebration-hindi-news-sv","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फुटबॉलर ने मनाया ऐसा जश्न कि चली गई जान","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
फुटबॉलर ने मनाया ऐसा जश्न कि चली गई जान
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 21 Oct 2014 03:17 PM IST
विज्ञापन
कभी-कभी मैदान पर जश्न मनाना खिलाड़ियों पर किस कदर भारी पड़ सकता है, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। क्रिकेट में कई बार सफलता हासिल करने के बाद खिलाड़ी जश्न में इतने व्यस्त हो जाते हैं कि उन्हें चोट लग जाती है और मैदान से बाहर जाना पड़ जाता है।
ऐसी घटनाएं फुटबॉल के मैदान पर भी घटती रहती हैं। लेकिन भारत में एक ऐसी ही दर्दनाक घटना हुई जिसमें युवा फुटबॉलर का गोल करने के बाद जश्न मनाना महंगा पड़ गया और उसे अपनी जान से हाथ गंवानी पड़ी।
इस युवा फुटबॉलर ने अस्पताल में 5 दिन जीवन-मौत से कड़ा संघर्ष किया लेकिन रविवार को वह यह जंग हार गया।

गोल करने की खुशी गम में बदली
भारत के पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम में मिजोरम प्रीमियर लीग (एमपीएल) में एक मैच के दौरान युवा फुटबॉलर की दर्दनाक मौत हो गई। एमपीएल में बेथेलहेल वेगेथलेग एफसी के लिए गोल करने के बाद पीटर बास्काजुएला ने जश्न में कलाबाजियां करने लगे। हालांकि इस दौरान वह सिर के बल जमीन पर गिर गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा लेकिन रविवार को उनकी मौत हो गई।
23 साल के मिडफील्डर पीटर ने लीग में चानमारी वेस्ट एफसी के खिलाफ एक मुकाबले के दौरान 62वें मिनट में गोल दागा और गोल करने के बाद वह जमकर जश्न मनाने लगे। इस बीच वह कलाबाजियां करते हुए मैदान पर गिर गए। साथी खिलाड़ियों ने उन्हें तुरंत स्ट्रेचर पर लिटाकर अस्पताल भेज दिया।
अस्पताल में उनका सीटी स्कैन कराया गया जिसमें उनकी स्पाइनल कार्ड में काफी चोट लगे होने की बात मालूम चली, इसके बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया।

5 दिन तक करता रहा जीवन के लिए संघर्ष
मिडफील्डर पीटर बास्काजुएला सिर में चोट लगने के बाद 5 दिन तक अस्पताल में रहे और इस दौरान डॉक्टरों ने उनकी चोट को ठीक करने की भरसक कोशिश की लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। रविवार की सुबह उनकी मौत हो गई।
अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल सितारों में जर्मनी के मिरास्लोव क्लोस हवा में कलाबाजी करने के लिए मशहूर हैं। एक सूत्र ने बताया, "वह जर्मनी के स्लोव की तरह करना चाहता हवा में कलाबाजी करना चाहता लेकिन दुर्भाग्य से इससे चूक गए।" ऐसी खबरें भी हैं कि अस्पताल में मरने वाले पीटर की आंखें दान कराने की मांग उठ रही है।
मिडफील्डर पीटर की मौत के बाद उनके क्लब बेथेलहेल वेगेथलेग ने उनकी 21 नंबर की शर्ट को रिटायर करने का ऐलान किया है। वेगेथलेग ने मिजोरम फुटबॉल संघ के साथ मिलकर यह फैसला लिया।
मिजोरम प्रीमियर लीग एक राज्य स्तरीय फुटबॉल लीग है। हर राज्य का अपना लीग है और इसमें भारतीय फुटबॉल जगत की तीसरे दर्जे की टीम भाग लेती हैं।

ऐसी है क्लोस की कलाबाजी
जर्मनी के स्ट्राइकर मिरास्लोव क्लोस मैदान पर अपनी कलाबाजियों के लिए काफी मशहूर हैं। कुछ महीने पहले ब्राजील में हुए फीफा वर्ल्ड कप में क्लोस ने वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा 16 गोल करने का रिकॉर्ड बनाया था। उन्होंने वर्ल्ड कप में भी अपनी मशहूर कलाबाजी की थी।
देखें, वीडियो उस दर्दनाक घटना की
देखें, वीडियो उस दर्दनाक घटना की