फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Footballer Cristiano Ronaldo first to reach 200 million followers on Instagram

क्रिस्टियानो रोनाल्डो इंस्टाग्राम पर 20 करोड़ फॉलोअर वाले पहले शख्स, टॉप-10 में तीन फुटबॉलर

Thu, 30 Jan 2020 01:51 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 30 Jan 2020 01:51 PM IST
विज्ञापन
Footballer Cristiano Ronaldo first to reach 200 million followers on Instagram
क्रिस्टियानो रोनाल्डो - फोटो : सोशल मीडिया

स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो इंस्टाग्राम पर 200 मिलियन यानी 20 करोड़ फॉलोअर्स वाले पहले शख्स बन गए हैं। पुर्तगाल के इस फुटबॉलर के बाद अमेरिकी की सिंगर एरियाना ग्रांडे का नंबर आता है, उन्हें 17.3 करोड़ फैंस फॉलो करते हैं। टॉप 10 में तीन फुटबॉलर, तीन सिंगर और तीन एक्टर्स शामिल हैं।

विज्ञापन

2018 में नंबर एक बने रोनाल्डो

Footballer Cristiano Ronaldo first to reach 200 million followers on Instagram
क्रिस्टियानो रोनाल्डो - फोटो : याहू

रोनाल्डो ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर अपने फैंस और फॉलोअर्स का धन्यवाद किया है। रोनाल्डो लिखते हैं, 'वाह 20 करोड़!!! मेरे साथ रोज इस सफर को तय करने वाले हर व्यक्ति को धन्यवाद!!' अक्टूबर 2018 में अमेरिकी सिंगर सेलेना गोमेज को पछाड़ क्रिस्टियानो सर्वाधिक फॉलोअर्स वाले सेलेब्रिटी बने थे। फिलहाल, सेलेना 16.7 करोड़ फॉलोअर्स के साथ लिस्ट में चौथे नंबर पर है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Wow 200 million!!! Thank you to each and every one of you for sharing this journey with me every day!!👏🏽❤️

A post shared by Cristiano Ronaldo (@cristiano) on



 

विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्टाग्राम से सर्वाधिक कमाई करने वाले स्टार

Footballer Cristiano Ronaldo first to reach 200 million followers on Instagram
क्रिस्टियानो रोनाल्डो

इंस्टाग्राम मार्केटिंग कंपनी Hopper HQ की ताजा स्टडी के मुताबिक पुर्तगाल राष्ट्रीय टीम के कप्तान रोनाल्डो इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट कर 9 लाख यूरो यानी लगभग सात करोड़ रुपये कमाते हैं। इस तरह सिर्फ इंस्टाग्राम से रोनाल्डो 3 अरब 78 करोड़ 45 लाख 60 हजार रुपये सालाना कमाते हैं जो कि उनके क्लब जुवेंटस (अनुमानित ढाई अरब) से मिलने वाली राशि से कई ज्यादा है। रोनाल्डो के बाद मेसी इंस्टाग्राम में सर्वाधिक कमाई करने वाले सेलिब्रिटी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed