फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Football: Tragedy during 2nd division league of Belgium, goalkeeper could not save his life but saved penalty

Football: बेल्जियम की एक लीग के दौरान हादसा, दो मिनट पहले पेनाल्टी बचाई पर खुद की जान नहीं बचा सका गोलकीपर

Wed, 15 Feb 2023 05:24 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रुसेल्स
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रुसेल्स Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 15 Feb 2023 05:24 PM IST
सार

टीम के सहायक कोच स्टीफन डेवरचिन ने बताया कि उस समय मैच चल रहा था। आर्ने ने पेनाल्टी बचाई, उसके बाद तेजी से खड़े हो गए और अचानक गिर पड़े। यह सब देखना बेहद भयावह था।

विज्ञापन
Football: Tragedy during 2nd division league of Belgium, goalkeeper could not save his life but saved penalty
बेल्जियम के गोलकीपर की मौत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बेल्जियम की द्वितीय श्रेणी की लीग में खेलते हुए विंकेल स्पोर्ट बी टीम के 25 साल के गोलकीपर आर्ने एस्पील ने मैच के दौरान एक पेनाल्टी बचाई लेकिन उसके बाद वह मैदान पर गिर गए और उठे ही नहीं। उनका निधन हो गया। हादसा वेस्ट्रोजेबेके टीम के खिलाफ मैच के दौरान दूसरे हाफ का है, तब टीम 2-1 से बढ़त पर थी। मैच वहीं अधूरा समाप्त हो गया।
विज्ञापन


टीम के सहायक कोच स्टीफन डेवरचिन ने बताया कि उस समय मैच चल रहा था। आर्ने ने पेनाल्टी बचाई, उसके बाद तेजी से खड़े हो गए और अचानक गिर पड़े। यह सब देखना बेहद भयावह था। तुरंत चिकित्सकीय दल बुलाया गया और उन्होंने गोलकीपर की जान बचाने के लिए जो कुछ किया जाना था वो किया लेकिन अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। कई खिलाड़ियों को पता ही नहीं चला कि मैच में अचानक ऐसा क्या हुआ कि खेल रुक गया। अब पोस्टमार्टम में ही उनकी मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन


सम्मान में निकलेगी शोक यात्रा
विंकेल स्पोर्ट बी क्लब के सदस्य, प्रशंसक, खिलाड़ी और एस्पील के दोस्त एवं परिजन मिलकर उनके सम्मान में वेस्ट फ्लेंडर्स प्रांत की गलियों में एक शोक यात्रा निकालेंगे। हादसे के बाद बेल्जियम क्लब ने बयान में कहा कि, पूरा क्लब आर्ने एस्पील के असामयिक निधन से शोक में हैं। हम उनके परिवार के प्रति हार्दिक संवेदनाएं प्रकट करते हैं। क्लब के निदेशक पैट्रिक रोटसेइर्ट ने कहा कि यह बड़ा दुखद है। आर्ने पूरी जिंदगी हमारे क्लब में रहे। हम सब उन्हें बेहद प्यार करते थे। यह क्लब के लिए बहुत बड़ा झटका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्राजीली लीग में मैच के दौरान बुलानी पड़ी मिलिट्री
रियो डि जेनेरियो। उरुग्वे के लुइस सुआरेज जब से ग्रेमियो क्लब में आए हैं, तब से शानदार फॉर्म में हैं। पांच मैचों में सात गोल कर चुके हैं। क्लब के ब्राजीलियन सीरी बी में एस्पोर्ट क्लब अवेनिदा के खिलाफ मुकाबले में 2-0 से विजयी रही। इस मैच के दौरान इस कदर झगड़ा बढ़ गया कि रेफरी को बचाने के लिए मैदान में मौजूद सेना को बुलाना पड़ा। दरअसल एक फाउल को लेकर खिलाड़ियों के बीच चल रही नोकझोक के बीच सुआरेज ने तेजी से फ्री किक लेते हुए साथी फ्रेंको क्रिस्टियाल्डो को दी, जिन्होंने गोल कर दिया। उसके बाद झगड़ा बढ़ गया। इसके बाद झगड़ा और बढ़ गया। अवेनिदा के खिलाड़ियों ने दोनों रेफरियों को घेर लिया और गोल को अमान्य दिए जाने की मांग करने लगे। कुछ खिलाड़ियों के तेवर बेहद आक्रामक थे। सेना को हस्तक्षेप करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed