{"_id":"5f1abd197e93ba397d37e67b","slug":"football-star-fabinho-house-burgled-audi-rs6-stolen-during-liverpool-trophy-presentation","type":"story","status":"publish","title_hn":"इधर लीवरपूल टीम के साथ खिताबी जश्न मना रहे थे फैबिन्हो, उधर घर में चोरी हो गई","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
इधर लीवरपूल टीम के साथ खिताबी जश्न मना रहे थे फैबिन्हो, उधर घर में चोरी हो गई
Fri, 24 Jul 2020 04:21 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Fri, 24 Jul 2020 04:21 PM IST
विज्ञापन
फैबिन्हो
- फोटो : सोशल मीडिया
लीवरपूल के मिडफील्डर फैबिन्हो के घर तब चोरी हो गई जब वह और उनकी टीम के साथी प्रीमियर लीग खिताब का जश्न मना रहे थे। मर्सीसाइड पुलिस ने कहा कि यह चोरी बुधवार को रात या गुरूवार को तड़के शहर के उत्तरी क्षेत्र के फोर्मबी शहर में हुई जबकि लीवरपूल ने चेल्सी की मेजबानी की थी।
विज्ञापन
पुलिस ने कहा कि उनके घर से गहने के अलावा एक ऑडी आरएस6 चोरी हुई, हालांकि कार बाद में विगान में 20 मील दूर मिल गई। चोरी का पता घरवालों को गुरूवार को सुबह घर पर लौटने के बाद चला।
विज्ञापन
पुलिस ने कहा कि वे सुरक्षा फुटेज इकट्ठा कर रहे हैं और ब्राजील के 26 साल के अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर का घर और कार की फॉरेसिंक जांच हो चुकी है। लीवरपूल ने एनफील्ड में चेल्सी को 5-3 से हराकर प्रीमियर लीग ट्रॉफी जीतकर 30 साल के सूखे को खत्म किया था।
विज्ञापन
फैबिन्हो की पत्नी ने शुक्रवार को ट्विटर पर सभी फैंस के लिए संदेश जारी करते हुए दोनों को पूरी तरह सुरक्षित बताया।