फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   football player shot raferee during a match

रेफरी ने दिखाया रेड कार्ड, खिलाड़ी ने गोलियों से किया छलनी

Wed, 17 Feb 2016 12:02 PM IST
Updated Wed, 17 Feb 2016 12:02 PM IST
विज्ञापन
football player shot raferee during a match

अर्जेंटीना में फुटबॉल मैच के दौरान हुई एक सनसनीखेज घटना ने खेल जगत को झकझोर दिया। स्थानीय मीडिया में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक फुटबॉल मैच के दौरान रेफरी ने एक टीम के खिलाड़ी को बस रेड कार्ड दिखाया था, जिसका बदला उसने उसी वक्त रेफरी को गोलियों से भूनकर लिया।

विज्ञापन


लियोनेल मेसी जैसे महान फुटबॉलरों की जननी अर्जेंटीना में हुई इस शर्मनाक घटना ने न सिर्फ खेल भावना को कलंकित किया बल्कि मैच के दौरान खिलाड़ियों के व्यवहार पर उठ रहे सवालों को हवा दे दी है।
विज्ञापन


मंगलवार शाम को मीडिया में आई घटना के मुताबिक, आरोपी खिलाड़ी द्वारा गोलियों से छलनी किए गए रेफरी की मौत हो चुकी है। मंगलवार शाम तक आई खबर के मुताबिक खिलाड़ी उस वक्त फरार चल रहा था। उसे टीम से निलंबित भी कर दिया गया है। खिलाड़ी के नाम भी अभी खुलासा नहीं हो पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले सिर, गला और फिर छाती में मारी गोली

football player shot raferee during a match

अर्जेंटीना पुलिस द्वारा स्‍थानीय मीडिया को दिए बयान से पता चला है कि अर्जेंटीना के कोरडोबा इलाके में हुए एक स्‍थानीय फुटबॉल मैच में खिलाड़ी 48 साल के रेफरी के निर्णय से इस कदर गुस्सा था कि वह मैदान छोड़ते ही अपने स्‍थान पर गया, बैग से पिस्टल निकाली और वापस रेफरी के पास आ गया।

जब तक रेफरी और अन्य मौजूद स्टॉफकर्मी कुछ समझ पाते उसने रेफरी पर ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी। आरोपी खिलाड़ी ने पहली गोली रेफरी के सिर पर मारी, गले और फिर छाती पर दो फायरिंग की। इस घटना में एक अन्य खिलाड़ी के भी चोटिल होने की खबर है।

पुलिस ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक खिलाड़ी काफी गुस्से में था। पुलिस मामले में यह जांच भी कर रही है कि आरोपी सिक्योरिटी को चकमा देकर पिस्टल लेकर मैच में कैसे पहुंचा?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed