फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Football : Indian women team will play friendly matches with Hong Kong and Indonesia

फुटबॉल : भारतीय महिला टीम हांगकांग और इंडोनेशिया से खेलेगी मैत्री मैच

Thu, 17 Jan 2019 03:46 AM IST
Gaurav Pandey स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Gaurav Pandey Updated Thu, 17 Jan 2019 03:46 AM IST
विज्ञापन
Football : Indian women team will play friendly matches with Hong Kong and Indonesia

भारत की सीनियर महिला फुटबॉल टीम टोक्यो 2020 ओलंपिक क्वालिफायर राउंड 2 की तैयारियों के लिए हांगकांग और इंडोनेशिया से उनके घर में दो-दो मैत्री मैच खेलेगी। ओलंपिक क्वालिफायर मुकाबले एक से नौ अप्रैल तक होंगे। इसकी जगह और ड्रॉ अभी तय होना है। भारत की 25 सदस्यीय टीम 19 जनवरी को हांगकांग रवाना होगी और वहां उसके खिलाफ 21 और 23 जनवरी को मैत्री मैच खेलेगी। इसके बाद इंडोनेशिया में 27 और 30 जनवरी को खेलेगी। भारतीय फुटबॉल टीम कोच मेमोल रॉकी ने कहा कि ओलंपिक क्वालिफायर राउंड 2 की तैयारी के लिए यह मैच अहम हैं। 

विज्ञापन


टीम 

गोलरक्षक :  अदिति चौहान, एम. लिनथोइंगम्बी देवी, सौम्या नारायणसामी, श्रेया हुड्डा।
रक्षापंक्ति : आशालता देवी, स्वीटी देवी, जबमणि टूडू, डालिमा छिब्बर, लाको फुती, माइकल कास्टन्हा, पॉली कोले।
मध्यपंक्ति : संगीता बासफॉर, संजू यादव, सुमित्रा कामराज, रंजना चानू, इंदुमति कातिरसन, रंजीता देवी, मनीषा।
अग्रिम पंक्ति : रॉजा देवी, अंजू तमांग, रतनबाला देवी, प्यारी झाझा, दंगमेई ग्रेस, संध्या आर,  ममता। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed