फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   fixing in football and 6 person arrest

फुटबॉल में फिक्सिंग, ब्रिटेन में 3 खिलाड़ी समेत 6 गिरफ्तार

Fri, 29 Nov 2013 06:49 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 29 Nov 2013 06:49 PM IST
विज्ञापन
fixing in football and 6 person arrest

क्रिकेट, टेनिस और स्नूकर के बाद इस साल फुटबॉल में भी फिक्सिंग का मामला सामने आया है और इस संबंध में छह लोगों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है।

विज्ञापन

 
इंग्लैंड में फुटबॉल मैच के दौरान फिक्सिंग का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने कथित आरोप में तीन खिलाड़ियों समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

तीनों खिलाड़ियों पर कथित रूप से मैच फिक्स करने का आरोप है। इनमें एक पूर्व प्रीमियर लीग खिलाड़ी डेलरॉय फैसी भी है, जो अब एक एजेंट के तौर पर काम करता है।
विज्ञापन


यह गिरफ्तारी एक समाचारपत्र में छपी उस खबर के आधार पर हुई, जिसमें कहा गया कि ब्रिटेन में खेल सटोरियों के निशाने पर हैं और इसे अंजाम एशियाई सट्टेबाजों द्वारा दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेशनल क्राइम एजेंसी (एनसीए) के प्रवक्ता ने बताया, "छह लोगों को एनसीए द्वारा कथित फुटबॉल मैच फिक्सिंग की जांच के दौरान गिरफ्तार किया गया। ऑपरेशन का मकसद, इसके पीछे लगे एक संदिग्ध अंतरराष्ट्रीय सट्टेबाजी सिंडिकेट को पकड़ना था। एनसीए इस संबंध में गैंबलिंग कमीशन और फुटबॉल एसोसिएशन के साथ मिलकर काम कर रहा है। अभी जांच जारी है और हम इस समय मामले की पूरी रिपोर्ट देने में असमर्थ हैं।"

सटोरियों से बातचीत के अंश...
जांच के दौरान सिंगापुर से एक सट्टेबाज को सटोरियों से यह दावा करते हुए पाया गया कि एशियन कंपनियों के साथ उनकी बोली लगी हुई है। सट्टेबाजी के लिए अंदर की सूचना देने पर उसे सैकड़ों हजारों पाउंड मिल सकते हैं। वह व्यक्ति गुप्त रूप से मैनचेस्टर में एक रिपोर्टर से मिला और उसे अपनी योजनाओं के बारे में बताया कि इस महीने दो मैचों में सट्टेबाजी का उनका लक्ष्य है।


उसे यह कहते हुए पाया गया कि ‘इंग्लैंड में रेट काफी ज्यादा है। अमूमन फुटबॉलर इसके लिए 70,000 पाउंड मांगते हैं। सुनिए, आप मुझको इसे पुख्ता तौर पर बताइए। तब ही मैं उनसे बात करूंगा। मैं तो इसके लिए प्रतिबद्ध हूं और वे भी। लिहाजा आप मुझे यह बताएं कि कितने गोल चाहिए। वे मुझे कम से कम पांच गोल दे सकते हैं। या तो 3-2, 4-0 या जीरो,...मेरे लिए चार काफी हैं।’

क्लबों का नाम का खुलासा अभी नहीं
एनसीए प्रवक्ता ने कहा कि यह सुनकर विश्वास नहीं हो रहा था कि प्रीमियर लीग की कोई टीम इस तरह से फिक्सिंग स्कैंडल में लिप्त हो सकती है। लेकिन कानूनी पचड़ों की वजह से वह इन क्लबों के नाम का खुलासा नहीं कर सकते। एक फुटबॉल एसोसिएशन के प्रवक्ता ने कहा कि एफए एनसीए की इस जांच से वाकिफ है। इन आरोपों को हम संबंधित अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श कर रहे हैं।

(इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेट करें, साथ ही शेयर करने के लिए फेसबुक शेयर बटन पर क्लिक करें)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed