{"_id":"6160894e8ebc3e628f6cd97f","slug":"fire-breaks-in-stadium-before-england-and-andorra-match-watch-video","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फुटबॉल स्टेडियम में आग: इंग्लैंड और एंडोरा के बीच मैच से पहले लगी आग, स्टेडियम में उठने लगी लपटें, देखें वीडियो","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
फुटबॉल स्टेडियम में आग: इंग्लैंड और एंडोरा के बीच मैच से पहले लगी आग, स्टेडियम में उठने लगी लपटें, देखें वीडियो
Fri, 08 Oct 2021 11:39 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एंडोरा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एंडोरा
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Fri, 08 Oct 2021 11:39 PM IST
सार
इंग्लैंड और एंडोरा के बीच मैच पहले आग लगने से किसी भी तरह के जान के नुकसान की खबर नहीं आई है, लेकिन अब खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन
इंग्लैंड और एंडोरा के मैच से पहले स्टेडियम में आग लगने का वीडियो सामने आया है।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
इंग्लैंड और एंडोरा के बीच मैच से पहले फुटबॉल स्टेडियम में आग लग गई। इसके बाद इस बात पर संशय के बादल मंडरा रहे हैं कि यह मैच इसी मैदान पर खेला जाएगा या किसी दूसरे मैदान में इसका आयोजन होगा। इस मैच की मेजबानी एंडोरा कर रहा था। अभी तक आग लगने की वजहों का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन वीडियो में यह साफ देखा जा सकता है कि आग काफी भयानक थी। वर्ल्डकप क्वालीफायर्स मैच में इंग्लैंड और एंडोरा के बीच 10 अक्टूबर को मैच होना है।
विज्ञापन
Fire breaks out at stadium hosting Andorra vs England match 🤯🔥pic.twitter.com/czFz1BH5Z4
— 𝖥𝖠𝖲𝖳 𝖦𝖮𝖠𝖫𝖲 (@IFAST66) October 8, 2021
विज्ञापन
Trending Videos
नहीं हुआ बड़ा हादसा
वर्ल्डकप के पहले इस तरह की घटना होने से अब एंडोरा की व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। अब इस मैच को किसी दूसरे मैदान में कराया जा सकता है। इस घटना में किसी की मौत की खबर नहीं आई है।