{"_id":"5ef5e2638ebc3e42fa48dc07","slug":"fijian-striker-roy-krishna-signs-contract-extension-with-atk-mohun-bagan-till-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"ISL: रॉय कृष्ण का अनुबंध बढ़ा, अगले साल तक एटीके-मोहन बागान के लिए खेलेंगे","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
ISL: रॉय कृष्ण का अनुबंध बढ़ा, अगले साल तक एटीके-मोहन बागान के लिए खेलेंगे
Fri, 26 Jun 2020 05:26 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Fri, 26 Jun 2020 05:26 PM IST
विज्ञापन
रॉय कृष्णा
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिजी के स्टार स्ट्राइकर रॉय कृष्ण ने इंडियन सुपर लीग के आगामी सातवें चरण से पहले टीम एटीके साथ अपना अनुबंध शुक्रवार को अगले साल तक के लिये बढ़ा लिया। मौजूदा इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) चैंपियन टीम आई लीग विजेता क्लब के साथ विलय के बाद अब आगामी सत्र से एटीके-मोहन बागान के नाम से खेलेगी।
विज्ञापन
आईएसएल 2019-20 चरण में 32 साल का यह खिलाड़ी शानदार फॉर्म में था, उसने एटीके के लिए 15 गोल दागे थे जबकि छह गोल करने में मदद की थी, इससे टीम अपना तीसरा लीग खिताब जीतने में सफल रही थी।
विज्ञापन
कृष्णा ने अनुबंध बढ़ाने के बारे में कहा, 'मैं अपने क्लब के साथ फिर से अनुबंध बढ़ाकर खुश हूं। 2019-20 हीरो आईएसएल में खिताब जीतकर सफल सत्र के बाद सवाल ही नहीं उठता था कि मैं चैंपियन टीम के साथ नहीं रहूंगा।'
विज्ञापन