{"_id":"5b1b51d94f1c1ba36e8b7117","slug":"fifa-wprld-cup-2018-van-marwijk-pays-for-own-coaching-team-with-australia","type":"story","status":"publish","title_hn":"फीफा विश्व कप 2018: ऑस्ट्रेलियाई कोच वान ने पेश की मिसाल, कोचिंग स्टाफ को खुद देंगे वेतन","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
फीफा विश्व कप 2018: ऑस्ट्रेलियाई कोच वान ने पेश की मिसाल, कोचिंग स्टाफ को खुद देंगे वेतन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 09 Jun 2018 09:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलियाई फुटबॉल टीम विश्व कप के लिए अच्छी तरह तैयार हो सके इसके लिए मुख्य कोच बर्ट वान मारविक आठ सहायक कोचों और वीडियो विश्लेषकों को अपने पास से वेतन देंगे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ऑस्ट्रेलियाई फुटबॉल फेडरेशन ने उनके साथ 10 लाख डॉलर का संक्षिप्त करार किया है जोकि विश्व कप के बाद समाप्त हो जाएगा।
विज्ञापन
फेडरेशन ने वान को बताया था कि उसके पास सहायक कोचों की बड़ी टीम रखने के लिए बजट नहीं है। नीदरलैंड्स के वान ने कहा कि टूर्नामेंट शुरू होने से पहले उन्हें ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ बहुत कम समय मिला है। इसीलिए उन्हें जल्द से जल्द से अपनी रणनीति और खेल की शैली सिखाने के लिए अपने लोगों की जरूरत है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मुझे उनकी जरूरत है क्योंकि मेरे पास समय नहीं है। जब आप इतने कम समय में टीम तैयार करते हैं तो आपको ऐसे लोगों की जरूरत होती है जिन्हें आप जानते हो। मेरे लिए सबसे बड़ी चीज विश्व कप में टीम का शानदार प्रदर्शन है।
विज्ञापन