फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   FIFA World Cup: Pele expressed grief over Brazil's exit from the World Cup, told Neymar - keep motivating us

FIFA World Cup: ब्राजील के विश्व कप से बाहर होने पर पेले ने जताया दुख, नेमार से कहा- हमें प्रेरित करते रहिए

Sun, 11 Dec 2022 03:45 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 11 Dec 2022 03:45 AM IST
सार

ब्राजील के पेनाल्टी शूटआउट में क्रोएशिया से 4-2 से हारने पर उन्होंने लिखा- दुर्भाग्य से आज हमारे लिए खुशी का दिन नहीं है। उन्होंने कहा- एक खिलाड़ी के रूप में हमारा कर्तव्य प्रेरित करना है।

विज्ञापन
FIFA World Cup: Pele expressed grief over Brazil's exit from the World Cup, told Neymar - keep motivating us
नेमार और कोच टिटे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले अपने देश की टीम के विश्वकप से बाहर होने से दुखी हैं। हालांकि राष्ट्रीय टीम के लिए उनके 77 गोलों की बराबरी करने पर उन्होंने नेमार को बधाई और सांत्वना दी हैं। कैंसर का इलाज कराने के लिए अस्पताल में भर्ती 82 वर्षीय पेले ने सोशल मीडिया पर नेमार के लिए भेजे संदेश में लिखा, मैंने आपको बढ़ते हुए देखा है। मैंने हर दिन आपके लिए तालियां बजाई हैं। मेरी बराबरी करने के लिए आपको बधाई। हम दोनों जानते हैं कि यह एक आंकड़े से अधिक है।
विज्ञापन


ब्राजील के पेनाल्टी शूटआउट में क्रोएशिया से 4-2 से हारने पर उन्होंने लिखा, दुर्भाग्य से आज हमारे लिए खुशी का दिन नहीं है। उन्होंने कहा, एक खिलाड़ी के रूप में हमारा कर्तव्य प्रेरित करना है। अपने साथियों को, आगामी पीढ़ी को और उसको जो कोई हमारे खेल से प्यार करता है, उसे प्रेरित करते रहिए।
विज्ञापन


Pelé says he's 'strong' and 'with a lot of hope' in social media update |  CNN
विज्ञापन
विज्ञापन


50 वर्ष पुराने रिकॉर्ड की बराबरी
पेले ने लिखा, मेरा रिकॉर्ड करीब 50 वर्ष पहले बना था, जिसके करीब आज तुम (नेमार) पहुंच गए, बेटा। यह दिखाता है कि आपकी उपलब्धि कितनी महान है। उल्लेखनीय है कि नेमार ने विश्वकप क्वार्टर फाइनल में क्रोएशिया के खिलाफ अतिरिक्त समय में गोल किया था। इस गोल से उन्होंने पेले के 77 गोल की बराबरी की। निर्धारित और अतिरिक्त समय में स्कोर 1-1 से छूटने के बाद क्रोएशिया ने पेनाल्टी शूटआउट में पांच बार की विश्व चैंपियन ब्राजील को 4-2 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। 30 वर्षीय नेमार ने शूटआउट में पेनाल्टी नहीं ली। टीम के हारने पर वह रोने लगे थे। हालांकि अभी उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया है कि वह भविष्य में अपने देश के लिए खेलेंगे या नहीं।

आपके हर गोल की खुशी मनाता रहूंगा
अंत में पेले ने नेमार के लिए लिखा, मैं आपके हर गोल पर खुशी मनाता रहूंगा, जैसा कि मैंने पहले भी हर मैच में किया है। पेले का असली नाम एडसन अरांतेस डो नासिमेंटो है। उन्होंने ब्राजील के लिए तीन विश्व कप जीते हैं। पिछले साल कोलन ट्यूमर को हटाने के लिए उनकी सर्जरी हुई थी और कैंसर के खिलाफ उनकी लड़ाई में कीमोथेरेपी भी चल रही है। पेले की बेटियों केली और फ्लाविया नासिमेंटो ने अपने पिता और नेमार का एक साथ एक फोटो पोस्ट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed