फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   FIFA World Cup: Paraguay's Miguel Almiron Sent Off For Covering Mouth While Speaking, VAR Sparks Controversy

फीफा विश्वकप में अनोखा रेड कार्ड: मुंह ढककर बोलने पर खिलाड़ी को भेजा गया बाहर, फिर मैदान पर मची धक्का-मुक्की

Sat, 20 Jun 2026 10:44 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 20 Jun 2026 10:44 AM IST
सार

फीफा विश्वकप 2026 में पैराग्वे और तुर्किये के बीच खेले गए मुकाबले में एक बेहद दुर्लभ और विवादास्पद घटना देखने को मिली। पैराग्वे के मिडफील्डर मिगुएल अल्मिरोन को पहले हाफ के इंजुरी टाइम में मुंह ढककर दूसरे खिलाड़ी से बात करने के कारण सीधे रेड कार्ड दिखा दिया गया। VAR समीक्षा के बाद लिया गया यह फैसला विश्वकप के सबसे चर्चित पलों में शामिल हो गया। रेड कार्ड के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच तीखी बहस और धक्का-मुक्की भी देखने को मिली।

विज्ञापन
FIFA World Cup: Paraguay's Miguel Almiron Sent Off For Covering Mouth While Speaking, VAR Sparks Controversy
फीफा विश्वकप - फोटो : FIFA.com

विस्तार

पैराग्वे और तुर्किये के बीच फीफा विश्वकप 2026 के ग्रुप मुकाबले में ऐसा दृश्य देखने को मिला जिसने फुटबॉल जगत को हैरान कर दिया। मैच के 45+3वें मिनट में पैराग्वे के अनुभवी मिडफील्डर मिगुएल अल्मिरोन को सीधे रेड कार्ड दिखा दिया गया। खास बात यह रही कि यह फैसला किसी खतरनाक टैकल, हिंसक व्यवहार या फाउल के लिए नहीं, बल्कि मुंह ढककर दूसरे खिलाड़ी को कुछ बोलने के कारण लिया गया। फीफा ने इसी विश्वकप से ये नया नियम लाया है और अल्मिरोन इस तरह से रेड कार्ड पाने वाले पहले खिलाड़ी बने।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


VAR ने पकड़ी घटना
पहले हाफ के इंजरी टाइम में तुर्किये के खिलाड़ी के टैकल पर रेफरी ने फाउल दिया। इसके बाद तुर्किये और पैराग्वे के खिलाड़ी मैदान पर भिड़ गए। इसी बीच अल्मिरोन विपक्षी खिलाड़ी को मुंह ढककर कुछ बोलते दिखे। उन्होंने अपने हाथ से मुंह को ढक रखा था और इसकी अपील विपक्षी खिलाड़ी ने रेफरी से की। मैदान पर मौजूद रेफरी ने तत्काल कोई कार्रवाई नहीं की, लेकिन वीडियो असिस्टेंट रेफरी (VAR) ने घटना की समीक्षा की। VAR जांच के बाद रेफरी को घटना की जानकारी दी गई और फिर अल्मिरोन को सीधे रेड कार्ड दिखा दिया गया। रेड कार्ड मिलते ही स्टेडियम में मौजूद दर्शक और खिलाड़ी दोनों हैरान रह गए।

खिलाड़ियों-स्टाफ के बीच बढ़ा तनाव
रेड कार्ड दिखाए जाने के बाद माहौल अचानक गर्म हो गया। हाफटाइम की सिटी बजी तो खिलाड़ी वापस ड्रेसिंग रूम में जाने लगे। इस बीच पैराग्वे के खिलाड़ियों ने रेफरी के फैसले का विरोध किया, जबकि तुर्किये के खिलाड़ी निर्णय के समर्थन में नजर आए। डगआउट के पास दोनों टीमों के खिलाड़ियों और स्टाफ के बीच तीखी बहस देखने को मिली और धक्का-मुक्की भी हुई। रेफरी और अन्य अधिकारियों को बीच-बचाव करना पड़ा ताकि स्थिति नियंत्रण से बाहर न जाए।



मैच का समीकरण पूरी तरह बदल गया
अल्मिरोन के बाहर होने से पैराग्वे को बड़ा झटका लगा। टीम ने दूसरे मिनट में ही गोल कर बढ़त बना ली थी, लेकिन फिर उसे पूरे दूसरे हाफ में 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा। दूसरी ओर तुर्किये के लिए यह मुकाबला 'करो या मरो' जैसा था। उसे हर हाल में जीत चाहिए थे, लेकिन ऐसा हो नहीं सका और 10 खिलाड़ियों से खेल रही पैराग्वे की टीम ने दूसरे हाफ में कोई गोल नहीं होने दिया और तुर्किये की टीम को 1-0 से हरा दिया। इसी के साथ तुर्किये की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी। 

पहले हाफ में ही तुर्किये गोल करने के बेहद करीब पहुंचा था, लेकिन उसका शॉट पोस्ट से टकरा गया। इसके बाद मैच का रोमांच और बढ़ गया। दूसरे हाफ में भी तुर्किये ने कई मौके बनाए, लेकिन उसके खिलाड़ी अनलकी रहे। कभी गेंद गोलपोस्ट से टकराई तो कभी बगल से निकल गई। पैराग्वे से हार और विश्वकप से बाहर होने के बाद तुर्किये के खिलाड़ी मैदान पर ही रोने लगे।

विश्वकप के सबसे चर्चित फैसलों में शामिल
फुटबॉल में रेड कार्ड आमतौर पर गंभीर फाउल, हिंसक व्यवहार या विरोधी खिलाड़ी को नुकसान पहुंचाने की कोशिश के लिए दिए जाते हैं। ऐसे में मुंह ढककर बातचीत करने जैसी घटना पर रेड कार्ड मिलना बेहद असामान्य माना जा रहा है। विश्व फुटबॉल की नियम निर्धारक संस्था इंटरनेशनल फुटबॉल एसोसिएशन बोर्ड (IFAB) ने इसी साल अप्रैल में बड़ा फैसला लेते हुए नया नियम मंजूर किया था। अब अगर कोई खिलाड़ी विरोधी खिलाड़ी से बहस के दौरान अपना मुंह ढककर बात करता है, तो उसे सीधे लाल कार्ड दिखाया जा सकता है। यह फैसला वैंकूवर में हुई बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया। 



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed