फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   FIFA World Cup 2026: Vozinha shakes hands with Messi Cabo Verde players click pictures with Argentina icon

FIFA World Cup: वोजिन्हा ने मेसी से मिलाया हाथ, अर्जेंटीना टीम के साथ केप वर्डे के खिलाड़ियों ने ली तस्वीरें

Sat, 04 Jul 2026 12:01 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मियामी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मियामी Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 04 Jul 2026 12:01 PM IST
सार

फीफा विश्व कप 2026 में डेब्यू करने वाली केप वर्डे की टीम अर्जेंटीना से रोमांचक मैच हारकर बाहर हो गई। हार के बाद भी केप वर्डे के खिलाड़ियों और गोलकीपर वोजिन्हा के जुझारू खेल की मेसी और स्कालोनी ने जमकर तारीफ की। मैच के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने खेल भावना की मिसाल पेश की।

विज्ञापन
FIFA World Cup 2026: Vozinha shakes hands with Messi Cabo Verde players click pictures with Argentina icon
अर्जेंटीना बनाम केप वर्डे - फोटो : FIFA.com

विस्तार

फीफा विश्व कप 2026 में पहली बार कदम रखने वाली केप वर्डे की टीम भले ही मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई हो, लेकिन उन्होंने दुनिया भर के फुटबॉल प्रशंसकों का दिल जीत लिया। एक रोमांचक मुकाबले के बाद मैदान पर दोनों टीमों के बीच आपसी सम्मान देखने को मिला। मैच से पहले कयास लगाए जा रहे थे कि लियोनल मेसी का जादू केप वर्डे पर भारी पड़ेगा और अर्जेंटीना आसानी से जीत दर्ज कर लेगा। लेकिन केप वर्डे के 40 वर्षीय अनुभवी गोलकीपर वोजिन्हा ने इस जीत को अर्जेंटीना के लिए लोहे के चने चबाने जैसा बना दिया।
विज्ञापन

FIFA World Cup 2026: Vozinha shakes hands with Messi Cabo Verde players click pictures with Argentina icon
लियोनल मेसी - फोटो : FIFA.com
किस तरह अतिरिक्त समय तक खिंचा मैच
  • 29वें मिनट में मेसी ने गोल करके अर्जेंटीना को 1-0 की बढ़त दिलाई।
  • 59वें मिनट में केप वर्डे ने पलटवार करते हुए स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।
  • लिसांद्रो मार्टिनेज ने 92वां मिनट में गोल दागकर अर्जेंटीना को फिर आगे किया।
  • केप वर्डे के लिए सिडनी लोपेज ने 103वां मिनट में गोल किया जिससे मुकाबला और भी रोमांचक हो गया।
  • अतिरिक्त समय के अंत में बोर्गेस के आत्मघाती गोल की बदौलत अर्जेंटीना की टीम मुकाबला अपने नाम करने में सफल रही। 

मेसी का रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन
इस मैच के साथ ही 39 वर्षीय लियोनेल मेसी ने इतिहास के पन्नों में कई नए रिकॉर्ड दर्ज किए। मेसी विश्व कप इतिहास के पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने लगातार आठ मैचों में गोल किए हैं। इस गोल के साथ विश्व कप में मेसी के कुल गोलों की संख्या 20 हो गई है। मेसी दुनिया के पहले फुटबॉलर बन गए हैं जिन्होंने दो अलग-अलग विश्व कप में में सात-सात गोल किए हैं। वह इस बार गोल्डन बूट की रेस में सबसे आगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोलकीपर वोजिन्हा ने रचा इतिहास
केप वर्डे के गोलकीपर वोजिन्हा ने अर्जेंटीना के खिलाफ अकेले आठ शानदार बचाव किए। इससे पहले उन्होंने यूरोपीय चैंपियन स्पेन के खिलाफ सात गोल बचाए थे। पूरे टूर्नामेंट में उनके नाम कुल 18 सेव रहे। विश्व कप इतिहास में 40 वर्ष या उससे अधिक उम्र के केवल दो ही गोलकीपरों ने एक टूर्नामेंट में वोजिन्हा से अधिक सेव किए हैं। इंग्लैंड के पीटर शिल्टन (1990 में 28) और इटली के डिनो जोफ (1982 में 27) इस मामले में वोजिन्हा से आगे हैं।
विज्ञापन

बड़े मंच पर केप वर्डे की धाक
विश्व कप में डेब्यू करने वाली केप वर्डे की टीम ने साबित कर दिया कि वे दुनिया के सबसे बड़े मंच पर खेलने के हकदार हैं। केप वर्डे इस टूर्नामेंट में तीन पूर्व विश्व चैंपियन टीमों (स्पेन, उरुग्वे और अर्जेंटीना) के खिलाफ खेली। पूरे सफर में उन्होंने चार गोल किए, पांच खाए, तीन मैच ड्रॉ खेले और सिर्फ एक मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

मेसी के फैनबॉय बने खिलाड़ी
मैच खत्म होने के बाद मैदान पर दोनों उम्रदराज दिग्गजों गोलकीपर वोजिन्हा और मेसी ने हाथ मिलाकर एक-दूसरे के प्रति सम्मान जताया। हालांकि केप वर्डे ने अपनी एक मजबूत पहचान बनाई, लेकिन मैच के बाद खिलाड़ी मेसी के सामने प्रशंसक (फैनबॉय) बनने से खुद को रोक नहीं पाए। मीडिया मिक्स जोन में पत्रकारों के सवालों के जवाब देने के बाद कई खिलाड़ियों ने मेसी के साथ तस्वीरें खिंचवाईं। इससे पहले वोजिन्हा ने कहा था, अर्जेंटीना और लियोनल मेसी के खिलाफ खेलना किसी भी फुटबॉलर के लिए एक सपना है।
 

मेसी और कोच स्कालोनी ने माना लोहा
अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी ने केप वर्डे टीम की तारीफ करते हुए कहा, 'यह वाकई एक बहुत कठिन मैच था। जब लोग कहते हैं कि कोई भी टीम आसान नहीं होती, तो आज केप वर्डे ने साबित कर दिया कि वे एक बेहतरीन टीम हैं। हमारे खिलाड़ियों ने अपना सब कुछ झोंक दिया और वे बहुत थक चुके थे।'

वहीं मेसी ने भी माना कि यह जीत आसान नहीं थी। उन्होंने कहा, हम जानते थे कि यह मुकाबला कठिन होने वाला है। यह कोई इत्तेफाक नहीं है कि इस टीम को स्पेन या उरुग्वे भी नहीं हरा पाए थे। हमारे लिए सबसे मुश्किल काम पहला गोल करना था। हमने सोचा था कि इसके बाद हम अपनी लय पकड़ लेंगे, लेकिन इसके उल्ट हुआ। उन्होंने अपनी ताकत का बखूबी इस्तेमाल किया। नॉकआउट में आपको कोई भी जीत आसानी से दर्ज करने नहीं देता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed