फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   FIFA world Cup 2026 Summary CAN vs Bosnia, USA vs Paraguay match result update and third day schedule

फीफा में कल क्या हुआ और आज क्या?: पहले मैच में हार से बचा कनाडा, अमेरिका की एकतरफा जीत; आज होंगे इतने मुकाबले

Sat, 13 Jun 2026 08:33 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लॉस एंजिलिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लॉस एंजिलिस Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 13 Jun 2026 08:33 AM IST
सार

फीफा विश्व कप में दो दिन के खेल पूरे हो चुके हैं। दूसरे दिन कनाडा और अमेरिका ने दमदार प्रदर्शन किया। कनाडा की टीम जीत दर्ज नहीं कर सकी, लेकिन पिछड़ने के बाद मैच ड्रॉ कराने में सफल रही, जबकि अमेरिका ने बोस्निया को हराया। आइए जानते दूसरे दिन क्या हुआ और आज क्या होगा...

विज्ञापन
FIFA world Cup 2026 Summary CAN vs Bosnia, USA vs Paraguay match result update and third day schedule
फीफा विश्व कप - फोटो : fifa.com

विस्तार

विश्व कप 2026 की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है। टूर्नामेंट के दूसरे दिन भी दो मैच खेले गए। पहले मैच में कनाडा का सामना बोस्निया से हुआ। इस मैच में सह-मेजबान टीम ने बोस्निया को बराबरी पर रोका। वहीं, अमेरिका ने पराग्वे को हराकर विजयी शुरुआत की। विश्व कप में अब आज यानी तीसरे दिन ग्रुप चरण में कुल पांच मैच खेले जाएंगे। आइए जानते हैं विश्व कप के दूसरे दिन क्या हुआ और आज क्या होगा...
विज्ञापन

पिछड़ने के बाद कनाडा की वापसी
फीफा विश्व कप 2026 के मुकाबले में सह-मेजबान कनाडा ने दूसरे हाफ में शानदार वापसी करते हुए बोस्निया-हर्जेगोविना के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेला। एक समय पिछड़ने के बावजूद कनाडाई टीम ने हार नहीं मानी और सुपर सब साइल लैरिन के अहम गोल की बदौलत मुकाबले में बराबरी हासिल कर ली। मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। कनाडा घरेलू दर्शकों के समर्थन के बावजूद शुरुआती बढ़त हासिल नहीं कर सका। इसके उलट 21वें मिनट में बोस्निया-हर्जेगोविना के जोवो ल्युकिक ने गोल दागकर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। बढ़त मिलने के बाद बोस्निया-हर्जेगोविना ने आत्मविश्वास के साथ खेल जारी रखा और कनाडा को बराबरी का मौका नहीं दिया। ब्रेक के बाद कनाडा ने आक्रामक रवैया अपनाया और लगातार बोस्निया के गोल पर दबाव बनाया। आखिरकार 78वें मिनट में बतौर विकल्प मैदान पर उतरे साइल लैरिन ने शानदार गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। आखिरकार मुकाबला 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिका की एकतरफा जीत
सह- मेजबान अमेरिका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फीफा विश्व कप के अपने पहले मैच में पराग्वे को एकतरफा अंदाज में 4-1 से हराया। अमेरिका के लिए फोलारिन बालोगुन ने दमदार प्रदर्शन करते हुए दो गोल दागे। टीम ने शुरुआत से लेकर अंत कर दबदबा बनाए रखा और एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज की। पराग्वे की टीम अमेरिका को चुनौती नहीं दे सकी और उसे हार का सामना करना पड़ा। अमेरिका ने इस मैच के पहले हॉफ में ही दबदबा बना लिया था। सातवें मिनट में ही डेमियन बोबाडिला ने गोल दागकर अमेरिका को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद फोलारिन ने अपना कमाल दिखाया। उन्होंने पहले 31वें मिनट में पराग्वे के गोल पोस्ट को भेदा और फिर पहले हॉफ के इंजुरी समय में गोल दागा। इस तरह अमेरिका ने पहले हॉफ तक 3-0 की बढ़त अपने नाम कर ली थी। इसके बाद उसने अंतिम सीटी बजने से पहले चौथा गोल किया। पराग्वे के लिए एकमात्र गोल मॉरिसियो ने 73वें मिनट में दागा। 
विज्ञापन

ब्राजील-जर्मनी आज से करेंगे अभियान की शुरुआत
विश्व कप में आज कुल पांच मुकाबले खेले जाएंगे। सबसे पहले कतर और स्विट्जरलैंड का मुकाबला होगा, जबकि दूसरे मैच में ब्राजील का सामना मोरक्को से खेला जाएगा। इसके हैती का मुकाबला स्कॉटलैंड से होगा। वहीं, ऑस्ट्रेलिया और तुर्किये की भिड़ंत होगी और फिर जर्मनी का सामना कुराकाओ से होगा। इस तरह तीसरा दिन विश्व कप में काफी अहम होने जा रहा है। 

कितने बजे से होंगे मुकाबले
  • तीसरे दिन की शुरुआत कतर और स्विट्जरलैंड के बीच होने वाले मैच से होगी। भारतीय समयानुसार ये मुकाबला रात 12:30 बजे से खेला जाएगा। 
  • इसके बाद अगला मुकाबला ब्राजील और मोरक्को के बीच मुकाबला देर रात 3:30 बजे से खेला जाएगा।
  • तीसरा मैच हैती और स्कॉटलैंड के बीच भारतीय समयानुसार सुबह 6:30 बजे खेला जाएगा।
  • ऑस्ट्रेलिया और तुर्किये के बीच 14 जून सुबह 9:30 बजे से मुकाबला खेला जाएगा।
  • दिन का आखिरी मुकाबला जर्मनी और कुराकाओ से रात 10:30 बजे से खेला जाएगा। 

ग्रुप की स्थिति
विश्व कप में अब तक चार ही मैच खेले गए हैं। ग्रुप ए में मेक्सिको तीन अंक लेकर पहले और कोरिया तीन अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। चेकिया और दक्षिण अफ्रीका का खाता नहीं खुला है और दोनों टीमें क्रमश: तीसरे और चौथे स्थान पर हैं। ग्रुप बी में कनाडा और बोस्निया एक-एक अंकों के साथ पहले और दूसरे नंबर पर हैं। ग्रुप सी में किसी भी टीम का अब तक मुकाबला नहीं हुआ है। ग्रुप डी में अमेरिका तीन अंकों के साथ शीर्ष पर है। वहीं, पहले मैच में हार के बाद पराग्वे चौथे स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed