फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   FIFA WC 2022 Today Match Cameroon vs Serbia Brazil vs Switzerland Portugal vs Uruguay and South Korea vs Ghana

FIFA WC 2022: स्विटजरलैंड के खिलाफ नेमार के बिना उतरेगा ब्राजील, उरुग्वे के खिलाफ दिखेगा रोनाल्डो का जलवा

Mon, 28 Nov 2022 11:16 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 28 Nov 2022 11:16 AM IST
सार

ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार पहले मैच में चोटिल हो गए थे और स्विट्जरलैंड के खिलाफ नहीं खेलेंगे। वहीं, रोनाल्डो की टीम एक बार फिर एक्शन में होगी। पुर्तगाल की टीम उरुग्वे को हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी।
 

विज्ञापन
FIFA WC 2022 Today Match Cameroon vs Serbia Brazil vs Switzerland Portugal vs Uruguay and South Korea vs Ghana
चोटिल नेमा (बाएं) और क्रिस्टियानो रोनाल्डो (दाएं) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फीफा विश्व कप 2022 का आज नौवां दिन है। आज भी चार मुकाबले खेले जाएंगे। इनमें से दो ग्रुप जी और दो मुकाबले ग्रुप एच के होंगे। आज ब्राजील और पुर्तगाल जैसे बड़ी टीमें एक्शन में होंगी। दिन का पहला मुकाबला कैमरून और सर्बिया के बीच है। इसके बाद दक्षिण कोरिया के सामने घाना की चुनौती होगी। तीसरे मुकाबले में ब्राजील का सामना स्विट्जरलैंड से है। हालांकि, ब्राजील के स्टार नेमार यह मैच नहीं खेलेंगे। वह टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में ही चोटिल हो गए थे। आज का आखिरी मैच पुर्तगाल और उरुग्वे के बीच होगा। इस मैच में क्रिस्टियानो रोनाल्डो एक्शन में होंगे।
विज्ञापन

पहली बार सर्बिया से भिड़ेगी कैमरून की टीम
दिन का पहला मैच ग्रुप जी में कैमरून और सर्बिया के बीच है। दोनों टीमें पहली बार एक दूसरे के खिलाफ खेलेंगी। अल जैनब स्टेडियम में होने वाले इस मैच में दोनों टीमें जीत हासिल कर अपने प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की उम्मीद जिंदा रखना चाहेंगे। दोनों टीमें अपना पहला मैच हार चुकी हैं। सर्बिया को ब्राजील और कैमरून को स्विट्जरलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में हारने वाली टीम प्री-क्वार्टर फाइनल की रेस से बाहर हो जाएगी।

जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी दक्षिण कोरिया
आज के  दूसरे मैच में दक्षिण कोरिया का सामना घाना से है। दक्षिण कोरिया की टीम इस मैच को अपने नाम कर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी। इस टीम का पिछला मैच उरुग्वे के खिलाफ ड्रॉ रहा था। दक्षिण कोरिया ने अपने पिछले पांच में से तीन मैच जीते हैं, जबकि दो ड्रॉ रहे हैं। वहीं, घाना की टीम पिछले पांच में से तीन मैच जीती है, लेकिन दो में उसे हार का सामना करना पड़ा था। पिछले मैच में ब्राजील ने घाना को हराया था। अब घाना की टीम इस विश्व कप की पहली जीत दर्ज करना चाहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेमार के बिना विश्वकप में पहली बार स्विट्जरलैंड को हराने उतरेगा ब्राजील
ब्राजील की टीम सोमवार को यहां फीफा विश्वकप में ग्रुप-जी में स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौतियों का सामना करने उतरेगी। ब्राजील और स्विट्जरलैंड का विश्वकप में दो बार आमना-सामना हुआ है। दोनों मैच ही ड्रॉ रहे हैं। ब्राजील की टीम अपने स्टार फॉरवर्ड नेमार के बिना इस मैच में उतरेगी जो चोट के कारण इस मैच से बाहर हो गए हैं। 

स्विट्जरलैंड के कोच मुरत याकिन ने कहा कि नेमार के बिना भी उनकी टीम काफी मजबूत है। उनके खिलाफ हमारा मैच आसान नहीं रहेगा। ग्रुप में ब्राजील और स्विट्जरलैंड के समान तीन-तीन अंक है लेकिन गोल अंतर के कारण ब्राजील की टीम शीर्ष पर है। ब्राजील ने पिछले मैच में सर्बिया को 2-0 से हराया था जबकि स्विट्जरलैंड ने कैमरून को 1-0 से परास्त किया था। ब्राजील की टीम में रिचर्लिसन के अलावा विनिसियस जूनियर, राफिन्हा और रोड्रिगो जैसे अग्रिम पंक्ति के बेहतरीन खिलाड़ी होंगे।

स्विट्जरलैंड का पिछले 18 महीने में प्रदर्शन अच्छा रहा है और उसने इस दौरान कई बड़ी टीमों को हराया है। स्विट्जरलैंड ने इस साल नेशंस लीग में पुर्तगाल और स्पेन को हराया है।
विज्ञापन

उरुग्वे के खिलाफ जीत से नॉकआउट में पहुंचेगा पुर्तगाल
सुपरस्टार फॉरवर्ड क्रिस्टियानो रोनाल्डो की टीम पुर्तगाल सोमवार को ग्रुप-एच में विश्वकप में उरुग्वे का सामना करेगी। पुर्तगाल अगर उरुग्वे को हराने में सफल हो जाता है तो उसका अंतिम-16 में पहुंचना पक्का हो जाएगा। पुर्तगाल ग्रुप तालिका में तीन अंकों के साथ शीर्ष पर है जबकि उरुग्वे एक अंक लेकर दूसरे नंबर पर है।

पुर्तगाल ने अपने पिछले मैच में घाना को 3-2 से मात दी थी जबकि उरुग्वे को दक्षिण कोरिया के साथ गोलरहित मैच में अंक बांटने पड़े थे। घाना के खिलाफ रोनाल्डो ने गोल किया था और वह पांच अलग-अलग विश्वकप में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने थे। उनसे उरुग्वे के खिलाफ भी शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है। रोनाल्डो के अलावा जोआओ फेलिक्स और राफेल लेआओ ने भी गोल किए थे।

रूस में 2018 विश्वकप में उरुग्वे और पुर्तगाल की भिड़ंत हुई थी जिसमें उरुग्वे की टीम ने यह मैच 2-1 से जीता था और इसमें कवानी ने दो गोल दागे थे। दक्षिण कोरिया के खिलाफ उरुग्वे के स्टार खिलाड़ी लुई सुआरेज एक भी गोल नहीं कर पाए थे जिसके कारण टीम ने गोलरहित ड्रॉ खेला था। पुर्तगाल की टीम एक बार भी विश्वकप की ट्रॉफी हासिल नहीं कर पाई है जबकि उरुग्वे ने दो बार यह खिताब जीता है।

उरुग्वे की टीम में सुआरेज के अलावा कवानी भी शामिल हैं। पुर्तगाल के 39 वर्षीय डिफेंडर पेपे पिछले मैच में मौका नहीं दिया गया था लेकिन उरुग्वे के खिलाफ वह मैच में उतरेंगे। नुनो मेंडेस भी रविवार को अभ्यास सत्र के दौरान चोटिल हो गए थे। घाना ने पिछले मैच में दो गोल करके पुर्तगाल के डिफेंस की कमजोरियों को उजागर किया था। ऐसे में सुआरेज और कवानी के पास गोल करने का मौका रहेगा।

आज के चार मैच कब और कहां
मैच मैदान समय
कैमरून बनाम सर्बिया अल जैनब स्टेडियम दोपहर 3:30 बजे
दक्षिण कोरिया बनाम गाना एजुकेशन सिटी स्टेडियम शाम 6:30 बजे
ब्राजील बनाम स्विट्जरलैंड स्टेडियम 974 रात 9:30 बजे
पुर्तगाल बनाम उरुग्वे लुसैल स्टेडियम रात 12:30 बजे

भारत में कहां देख सकते हैं मैच?
फीफा विश्व कप के प्रसारण का अधिकार स्पोर्ट्स18 (Sports18) के पास है। आप स्पोर्ट्स18 के अलावा स्पोर्ट्स18 एचडी (Sports18 HD) चैनल पर मैच देख सकते हैं।

फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं और विश्व कप के मैच?
विश्व कप के मैचों की लाइव-स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा (Jio Cinema) एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।

फ्री में कैसे देखें मैच?
जियो सिनेमा एप पर आप फ्री में मैच देख सकते हैं। बिना सब्सक्रिप्शन के जियो सिनेमा एप पर मैच मुफ्त में देखे जा सकते हैं। आप जियो सिनेमा वेबसाइट पर लैपटॉप और डेस्कटॉप पर भी मुफ्त में मैच देख सकते हैं। जियो सिनेमा अब जियो (Jio), वी (Vi), एयरटेल (Airtel) और बीएसएनएल ( BSNL) ग्राहकों के लिए भी उपलब्ध है। जियो सिनेमा सभी मैचों को लाइव-स्ट्रीम करेगा। आप एप पर अंग्रेजी के अलावा हिंदी, तमिल, मलयालम और बंगाली सहित पांच भाषाओं मैच का आनंद ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed