फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   FIFA World Cup 2022 quarter finals schedule star players Ronaldo Messi Modric Neymar Mbappe Performance Goals

FIFA WC: आज से अंतिम-आठ के मुकाबले शुरू, नेमार-मेसी से लेकर रोनाल्डो-एम्बाप्पे तय करेंगे अपनी टीमों का भविष्य

Fri, 09 Dec 2022 08:50 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 09 Dec 2022 08:50 AM IST
सार

अर्जेंटीना के फॉरवर्ड लियोनल मेसी, मोरक्को के हाकिम जियेच, पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो, इंग्लैंड के हैरी केन और फ्रांस के कीलियन एम्बाप्पे अपनी-अपनी टीमों को मैच जिताने की पूरी कोशिश करेंगे।

विज्ञापन
FIFA World Cup 2022 quarter finals schedule star players Ronaldo Messi Modric Neymar Mbappe Performance Goals
बाएं से- नेमार, एम्बाप्पे, मेसी और रोनाल्डो - फोटो : FIFA/वेबसाइट

विस्तार

कतर फुटबाल विश्व कप के क्वार्टर-फाइनल का दौर आज से शुरू होगा। इस दौरान चार क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे और आठ टीमें एक-दूसरे के खिलाफ चुनौती पेश करेंगी। क्वार्टर फाइनल में पहुंची सभी आठ टीमें मजबूत हैं और किसी को कमतर नहीं आंका जा सकता है। इन टीमों को यहां तक पहुंचाने में उनके स्टार खिलाड़ियों का भी योगदान रहा है।
विज्ञापन


इन आठ सितारों ने टूर्नामेंट में अपने प्रदर्शन से सुर्खियां बटोरी हैं। क्रोएशिया की तरफ से मिडफील्डर इवान पेरिसिच, ब्राजील के फॉरवर्ड नेमार, नीदरलैंड के फॉरवर्ड कोडी गाकपो, अर्जेंटीना के फॉरवर्ड लियोनल मेसी, मोरक्को के हाकिम जियेच, पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो, इंग्लैंड के हैरी केन और फ्रांस के कीलियन एम्बाप्पे अपनी-अपनी टीमों को मैच जिताने की पूरी कोशिश करेंगे।
विज्ञापन


पहले जानते हैं क्वार्टर-फाइनल में किसका किससे मुकाबला-
मैच तारीख (दिन) समय स्टेडियम
क्रोएशिया vs ब्राजील 9 दिसंबर
(शुक्रवार)
रात 8:30 बजे एजुकेशन
सिटी
नीदरलैंड vs अर्जेंटीना 10 दिसंबर
(शनिवार)
रात 12:30 बजे लुसैल
पुर्तगाल vs मोरक्को 10 दिसंबर
(शनिवार)
रात 8:30 बजे अल थुमामा
इंग्लैंड vs फ्रांस 11 दिसंबर
(रविवार)
रात 12:30 बजे अल बायत

FIFA World Cup 2022 quarter finals schedule star players Ronaldo Messi Modric Neymar Mbappe Performance Goals
पेरिसिच - फोटो : सोशल मीडिया
क्रोएशिया: इवान पेरिसिच का इस क्रोएशियाई टीम को क्वार्टर फाइनल तक लाने में अहम योगदान रहा है। उन्होंने प्री-क्वार्टर फाइनल में जापान के खिलाफ टीम की 2-1 की जीत में एक गोल किया था। इसके अलावा कनाडा के खिलाफ 4-1 की जीत में वह गोल तो नहीं कर पाए, लेकिन उन्होंने दो खिलाड़ियों के गोल करने मे मदद जरूर की है। 33 साल के पेरिसिच इंग्लिश क्लब टॉटनहम के लिए भी खेलते हैं।

पोजिशन: मिडफील्डर
इस वर्ल्ड कप में: 4 मैच, 1 गोल

FIFA World Cup 2022 quarter finals schedule star players Ronaldo Messi Modric Neymar Mbappe Performance Goals
रिचार्लिसन और नेमार - फोटो : FIFA/वेबसाइट
ब्राजील : 30 साल के नेमार ब्राजील ही नहीं विश्व के भी सितारे हैं। वह इस विश्वकप में अपने पहले ही ग्रुप मैच में सर्बिया के खिलाफ चोटिल होकर मैदान से बाहर चले गए थे। उस मैच में वह 78 मिनट तक खेले थे। इसके बाद उन्होंने चोट के बाद क्वार्टर फाइनल में शानदार वापसी की। उन्होंने दक्षिण कोरिया के खिलाफ प्री-क्वार्टर फाइनल में पेनाल्टी पर गोल दागा था और साथ ही विनिसियस जूनियर के गोल करने मे मदद भी की थी। वह पेरिस सेंट जर्मेन क्लब के लिए भी खेलते हैं।

पोजिशन: फॉरवर्ड
इस वर्ल्ड कप में: 2 मैच, 1 गोल
विज्ञापन

FIFA World Cup 2022 quarter finals schedule star players Ronaldo Messi Modric Neymar Mbappe Performance Goals
गाकपो - फोटो : सोशल मीडिया
नीदरलैंड : 23 वर्षीय कोडी गाकपो अमेरिक के खिलाफ प्री-क्वार्टर फाइनल मैच के छोड़ दिया जाए, तो उन्होंने सभी मैचों में गोल किए है। गाकपो ने सेनेगल, इक्वाडोर और कतर के खिलाफ गोल किए थे। वह अभी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और क्वार्टर फाइनल में भी गाकपो से नीदरलैंड को अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

पोजिशन: फॉरवर्ड
इस वर्ल्ड कप में: 4 मैच, 3 गोल

FIFA World Cup 2022 quarter finals schedule star players Ronaldo Messi Modric Neymar Mbappe Performance Goals
लियोनल मेसी - फोटो : सोशल मीडिया
अर्जेंटीना : टीम के कप्तान लियोनल मेसी अपना अंतिम विश्वकप खेल रहे हैं। 35 साल के मेसी का मैजिक चलने से टीम ने क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय कर लिया है। पेरिस सेंट जर्मेन के लिए भी खेलने वाले मेसी ने ग्रुप दौर में सऊदी अरब और मेक्सिको के खिलाफ गोल किए थे, जबकि प्री-क्वार्टर फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी गोल दागा था। इसके अलावा मेक्सिको के खिलाफ एक गोल करने में मदद भी की थी।

पोजिशन: फॉरवर्ड
इस वर्ल्ड कप में: 4 मैच, 3 गोल

FIFA World Cup 2022 quarter finals schedule star players Ronaldo Messi Modric Neymar Mbappe Performance Goals
हाकिम जियेच - फोटो : सोशल मीडिया
मोरक्को : 29 साल के हाकिम जियेच मोरक्को के मिडफील्डर हैं जो अहम मौकों पर गोल करके टीम को जीत दिला देते हैं। अभी तक उनका विश्व कप में प्रदर्शन अच्छा रहा है। उन्होंने ग्रुप दौर में कनाडा के खिलाफ टीम की 2-1 से जीत में एक गोल किया था। इसके अलावा उन्होंने बेल्जियम के खिलाफ एक गोल करने में मदद भी की थी। वह इंग्लिश क्लब चेल्सी के लिए भी खेलते हैं। 
हाकिम जीच

पोजिशन: मिडफील्डर
इस वर्ल्ड कप में: 4 मैच, 1 गोल
 

FIFA World Cup 2022 quarter finals schedule star players Ronaldo Messi Modric Neymar Mbappe Performance Goals
क्रिस्टियानो रोनाल्डो - फोटो : सोशल मीडिया
पुर्तगाल : विश्व कप में टीम की अगुवाई क्रिस्टियानो रोनाल्डो कर रहे हैं। वह विश्व के सर्वश्रेष्ठ फॉरवर्ड में से एक हैं। वह इस विश्व कप में चार मैच खेल चुके हैं और उन्होंने एक गोल किया। 37 साल के रोनाल्डो ने अपना एकमात्र गोल घाना के खिलाफ पेनाल्टी पर किया था। आगामी क्वार्टर फाइनल मैच में पुर्तगाल को अपने कप्तान से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी। साथ ही रोनाल्डो वर्ल्ड कप के नॉकआउट में एक भी गोल नहीं कर पाए हैं। यह उनका आखिरी वर्ल्ड कप हो सकता है। ऐसे में वह इस मुकाम को भी हासिल कर अपने करियर को समाप्त करना चाहेंगे।

पोजिशन: फॉरवर्ड
इस वर्ल्ड कप में: 4 मैच, 1 गोल

FIFA World Cup 2022 quarter finals schedule star players Ronaldo Messi Modric Neymar Mbappe Performance Goals
हैरी केन - फोटो : सोशल मीडिया
इंग्लैंड : कप्तान हैरी केन का प्रदर्शन इस विश्व कप में अच्छा रहा है। उन्होंने ग्रुप दौर के पहले मैच में ईरान के खिलाफ दो खिलाड़ियों के गोल करने में मदद की थी। इसके बाद उन्होंने वेल्स के खिलाफ एक खिलाड़ी के गोल करने में सहायक की भूमिका निभाई। फिर सेनेगल के खिलाफ महत्वपूर्ण प्री-क्वार्टर फाइनल मैच में इंग्लिश कप्तान ने एक गोल करके इस विश्व कप में अपना गोल करने का खाता खोला था।

पोजिशन: फॉरवर्ड
इस वर्ल्ड कप में: 4 मैच, 1 गोल

FIFA World Cup 2022 quarter finals schedule star players Ronaldo Messi Modric Neymar Mbappe Performance Goals
कीलियन एम्बाप्पे - फोटो : सोशल मीडिया
फ्रांस : मौजूदा विजेता का फ्रांस का अपने खिताब को बचाने का सफर अच्छा रहा है। टीम के अच्छे सफर में स्टार फॉरवर्ड कीलियन एम्बाप्पे का अहम योगदान रहा है। प्री-क्वार्टर फाइनल में उन्होंने पोलैंड के खिलाफ मिली 3-1 की जीत में दो गोल किए थे और एक खिलाड़ी गोल करने में सहायता भी की थी। इसके अलावा उन्होंने डेनमार्क के खिलाफ ग्रुप मैच में दो गोल दागे थे। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक गोल किया था और एक गोल करने में मदद भी की थी।

पोजिशन: फॉरवर्ड
इस वर्ल्ड कप में: 4 मैच, 5 गोल

इन खिलाड़ियों का भी जलवा देखने को मिल सकता है-

FIFA World Cup 2022 quarter finals schedule star players Ronaldo Messi Modric Neymar Mbappe Performance Goals
बाएं से- बुकायो साका, गोंजालो रामोस, रिचार्लिसन और अल्वारेज - फोटो : सोशल मीडिया
बुकायो साका: इंग्लैंड के 21 साल के मिडफीडर साका का विश्वकप में प्रदर्शन अच्छा रहा है। वह पहली बार इसमें खेल रहे हैं। उन्होंने सेनेगल के खिलाफ प्री-क्वार्टर फाइनल में एक गोल किया था। इससे पहले ग्रुप मैच में ईरान के खिलाफ दो गोल किए थे।

फिल फोडेन: 22 साल के इंग्लिश मिडफील्डर ने विश्वकप के ग्रुप मैच में वेल्स के खिलाफ गोल किया था। वह इंग्लिश प्रीमियर लीग में मैनचेस्टर सिटी के लिए भी खेलते हैं।

गोंजालो रामोस: पुर्तगाल के युवा फॉरवर्ड गोंजालो रामोस इस विश्व कप में एक मैच में तीन गोल कर चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने एक खिलाड़ी के गोल करने में मदद भी की। प्री-क्वार्टर फाइनल मैच में 21 साल के रामोस ने हैट्रिक लगाकर काफी सुर्खियां बटोरी।

अल्वारेज: अर्जेंटीना के लिए मेसी के अलावा कोई खिलाड़ी ने गोल किया है, तो वह हैं अल्वारेज। इस युवा स्टार फॉरवर्ड ने गोल करने का कोई मौका नहीं छोड़ा। क्वार्टर फाइनल में अर्जेंटीना के लिए उनका प्रदर्शन अहम होगा।

ब्रुनो फर्नांडीस: पुर्तगाल के मिडफील्डर ब्रुनो फर्नांडीस इस विश्व कप में अपनी छाप छोड़ चुके हैं। उन्होंने तीन मैचों में दो गोल किए हैं। इसके साथ ही उन्होंने तीन खिलाड़ियों के गोल करने में अहम भूमिका भी निभाई है।

विनीशियस जूनियर: ब्राजील के 22 साल के विनीशियस जूनियर ने विश्वकप में तीन मैच खेल हैं। इस दौरान उन्होंने एक गोल किया है और दो गोल करने में मदद भी की।

रिचार्लिसन: ब्राजील के स्टार फॉरवर्ड ने अब तक वर्ल्ड कप में कुछ कमाल के गोल किए हैं। बाइसाइकिल किक पर गोल से लेकर दक्षिण कोरिया के खिलाफ सेट पीस में किए गए गोल को इस विश्व कप के सर्वश्रेष्ठ गोल में से एक माना जा रहा है। इन पर सभी की निगाहें टिकी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed