फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   FIFA World Cup 2022: Lionel Messi magic this year, scored most goals for Argentina, eyeing to win World Cup

FIFA WC: इस साल दिखा मेसी का जादू, अर्जेंटीना के नौ मौजूदा खिलाड़ियों के बराबर गोल दागे, रोनाल्डो से कहीं आगे

Sun, 18 Dec 2022 07:23 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 18 Dec 2022 07:23 PM IST
सार

क्रोएशिया के खिलाफ सेमीफाइनल जीतने के बाद मेसी ने कहा कि यह फाइनल उनका अंतिम विश्व कप मैच होगा। विश्व कप की ट्रॉफी को पाने के लिए मेसी ने कई वर्षों से सपना देखा था और अब उनके पास अपने सपने को पूरा करने के लिए यह आखिरी मौका होगा।

विज्ञापन
FIFA World Cup 2022: Lionel Messi magic this year, scored most goals for Argentina, eyeing to win World Cup
लियोनल मेसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कतर में चल रहा फीफा वर्ल्ड कप अपने अंजाम तक पहुंचने वाला है। आज फाइनल में दो बार के विश्व चैंपियन अर्जेंटीना की भिड़ंत डिफेंडिंग चैंपियन फ्रांस से है। दोनों टीमें शानदार फॉर्म में है। हालांकि, अर्जेंटीना के लिए यह विश्व कप ज्यादा खास है, क्योंकि सुपरस्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी का यह आखिरी विश्व कप मैच होगा। ऐसे में मेसी इस ड्रीम फाइनल में अपनी टीम को जीत दिलाकर अपने करियर का शानदार अंत करना चाहेंगे। 
विज्ञापन

ड्रीम फाइनल में लियोनल मेसी

क्रोएशिया के खिलाफ सेमीफाइनल जीतने के बाद मेसी ने कहा कि यह फाइनल उनका अंतिम विश्व कप मैच होगा। विश्व कप की ट्रॉफी को पाने के लिए मेसी ने कई वर्षों से सपना देखा था और अब उनके पास अपने सपने को पूरा करने के लिए यह आखिरी मौका होगा। इसके साथ ही वह हमवतन दिवंगत डिएगो माराडोना और ब्राजील के पेले जैसे महान खिलाड़ी बनने से भी एक कदम दूर खड़े हैं।

माराडोना और पेले दोनों ने अपने करियर में विश्व कप का खिताब जीता है, लेकिन मेसी ऐसा नहीं कर पाए हैं। 2014 में उनकी टीम फाइनल में तो पहुंची थी, लेकिन मारियो गोटजे के गोल की बदौलत जर्मनी ने अर्जेंटीना को 1-0 से हराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शानदार फॉर्म में चल रहे मेसी

FIFA World Cup 2022: Lionel Messi magic this year, scored most goals for Argentina, eyeing to win World Cup
लियोनल मेसी बनाम क्रिस्टियानो रोनाल्डो - फोटो : अमर उजाला
क्लब हो या अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल मेसी इस साल शानदार फॉर्म में रहे हैं। अपने प्रतिद्वंद्वी पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो से वह इस साल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गोल करने के मामले में काफी आगे हैं। मेसी इस साल 13 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 16 गोल दाग चुके हैं, जबकि छह गोल में उनका योगदान रहा, यानी उन्होंने असिस्ट किया। वहीं, रोनाल्डो ने 12 अंतरराष्ट्रीय मैचों में इस साल तीन गोल किए, जबकि दो असिस्ट किया। यानी मेसी ने इस साल अब तक रोनाल्डो से पांच गुना से भी ज्यादा गोल किए हैं। 
विज्ञापन

इस सीजन सबसे ज्यादा गोल मेसी के नाम

वहीं, इस सीजन यानी 2021 के कुछ महीने और इस साल को पूरा मिलाकर मेसी ने 18 गोल दागे हैं, जो कि इस सीजन किसी भी अर्जेंटीना के फुटबॉलर द्वारा सबसे ज्यादा है। इस मामले में दूसरे नंबर पर मौजूद जूलियन अल्वारेज से मेसी 10 गोल आगे हैं। वहीं, एंजेल डी मारिया ने छह गोल और लोटारो मार्टिनेज ने पांच गोल दागे हैं।

अर्जेंटीना के सात खिलाड़ियों ने इस सीजन एक-एक गोल दागे हैं, जबकि लोटारो ने पांच और डी मारिया ने छह गोल दागे। यानी कुल मिलाकर नौ खिलाड़ियों ने मिलकर इस सीजन अर्जेंटीना के लिए 18 गोल दागे, जो कि मेसी ने इस सीजन अर्जेंटीना के लिए अकेले किए हैं।

इस विश्व कप में मेसी अब तक पांच गोल दाग चुके हैं और गोल्डन बूट की रेस में फ्रांस के कीलियन एम्बाप्पे के साथ शीर्ष पर हैं। मेसी ने पोलैंड के खिलाफ ग्रुप स्टेज के मैच को छोड़कर हर मैच में गोल दागा है। 

रोनाल्डो से कहीं आगे मेसी

FIFA World Cup 2022: Lionel Messi magic this year, scored most goals for Argentina, eyeing to win World Cup
रोनाल्डो बनाम मेसी - फोटो : अमर उजाला
राउंड ऑफ-16 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गोल दागकर मेसी ने अपने विश्व कप इतिहास में पहली बार नॉकआउट स्टेज में गोल दागा। इसके साथ ही उन्होंने विश्व कप में अपने कुल गोल की संख्या 11 कर ली, जो कि किसी भी अर्जेंटीना के फुटबॉलर द्वारा सबसे ज्यादा है। इससे पहले यह रिकॉर्ड बॉतिस्ता के नाम था। वहीं, मेसी फाइनल में उतरते ही एक और रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लेंगे। वह विश्व कप में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले फुटबॉलर बन जाएंगे। अभी तक मेसी ने विश्व कप में 25 मैच खेले हैं।

मेसी ने रोनाल्डो से दोगुना ज्यादा गोल दागे

क्लब और अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल मिलाकर भी साल 2022 में मेसी अपने प्रतिद्वंद्वी रोनाल्डो से काफी आगे रहे हैं। मेसी ने रोनाल्डो से दोगुना गोल किए हैं। रोनाल्डो ने 2022 में क्लब और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कुल 46 मैच खेले हैं और 16 गोल दागे हैं। साथ ही चार असिस्ट किए हैं। वहीं, मेसी ने क्लब और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिलाकर 50 मैच खेले हैं और 33 गोल दागे हैं। इसके अलावा 30 असिस्ट भी उनके नाम है। 

मेसी के पास सिर्फ विश्व कप खिताब नहीं

FIFA World Cup 2022: Lionel Messi magic this year, scored most goals for Argentina, eyeing to win World Cup
लियोनल मेसी और अन्य। - फोटो : @Argentina
अर्जेंटीना के कप्तान मेसी के पास फुटबाल की लगभग सभी बड़ी ट्रॉफियां हैं, लेकिन वह विश्व कप का खिताब नहीं जीत सके हैं। इसको लेकर कई बार उनकी आलोचना भी हुई। इसके बाद मेसी ने एक वक्त संन्यास का भी एलान किया था। हालांकि, मेसी ने अपने सपने को जिंदा रखा। उन्होंने संन्यास को वापस लेकर मैदान में वापसी की और अपने करियर का पहला कोपा अमेरिका खिताब जीता। अब 2022 में अपने आखिरी विश्व कप में फाइनल तक की राह बना ली है।

सऊदी अरब से हारने के बाद की जबरदस्त वापसी

बार्सिलोना क्लब के साथ रिकॉर्ड 35 खिताब, स्पेनिश लीग ला लीगा में 474 गोल, एक क्लब (बार्सिलोना) के लिए सर्वाधिक 672 गोल कर मेसी हमेशा से चर्चा के केंद्र में रहे हैं। मेसी के विश्व कप नहीं जीत पाने की टीस हमेशा से रही है। कतर विश्व कप में भी जब सऊदी अरब ने मेसी की अर्जेंटीना को हराया था तब सभी चौंक गए थे, लगने लगा कि उनका सपना पूरा नहीं होगा और उनकी फिर से आलोचना होने लगी। लेकिन सऊदी अरब के बाद हर मैच में मेसी और अर्जेंटीना ने अपने प्रदर्शन से फाइनल का टिकट कटा लिया और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा है। अब सब जगह मेसी ही मेसी चल रहा है।

लियोनल मेसी ने करियर में हासिल की बड़ी ट्रॉफियां

FIFA World Cup 2022: Lionel Messi magic this year, scored most goals for Argentina, eyeing to win World Cup
लियोनल मेसी - फोटो : सोशल मीडिया
  • दो बार फीफा विश्वकप के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बने।
  • सात बार बेलोन डी'ओर की ट्रॉफी हासिल की।
  • तीन बार फीफा क्लब विश्व कप के विजेता रहे।
  • एक बार कोपा अमेरिका की ट्राॅफी जीती।
  • चार बार चैंपियंस लीग का खिताब जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed