फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   FIFA World Cup 2022: Lionel Messi all world cup goals for Argentina, Watch Video; Argentina vs France Final

FIFA WC: विश्व कप में अर्जेंटीना के सबसे सफल खिलाड़ी हैं मेसी, देखें 'मैजिकल' कैप्टन के सभी 11 गोल का वीडियो

Sun, 18 Dec 2022 07:54 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 18 Dec 2022 07:54 PM IST
सार

मेसी के नाम संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विश्व कप मैच खेलने का रिकॉर्ड भी है। फाइनल में मैदान पर उतरते ही मेसी इस रिकॉर्ड को भी अपने नाम कर लेंगे। मेसी और पूर्व फुटबॉलर मथेयुस ने संयुक्त रूप से 25-25 मैच खेले हैं।

विज्ञापन
FIFA World Cup 2022: Lionel Messi all world cup goals for Argentina, Watch Video; Argentina vs France Final
लियोनल मेसी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी ने 18 साल 357 दिन की उम्र में वर्ल्ड कप डेब्यू किया था। उन्होंने अपना पहला वर्ल्ड कप मैच 2006 में सर्बिया के खिलाफ खेला था। तब से लेकर अब तक मेसी सभी पांच विश्व कप खेल चुके हैं और 11 गोल दाग चुके हैं। वह अर्जेंटीना की ओर से विश्व कप में सबसे सफल खिलाड़ी भी बन गए हैं। इस टूर्नामेंट में उनसे ज्यादा गोल अर्जेंटीना के किसी फुटबॉलर ने नहीं दागे हैं।
विज्ञापन


इस मामले में मेसी ने गैब्रियल बतिस्तुता (10 गोल) का रिकॉर्ड तोड़ा। इसके अलावा मेसी के नाम संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विश्व कप मैच खेलने का रिकॉर्ड भी है। फाइनल में मैदान पर उतरते ही मेसी इस रिकॉर्ड को भी अपने नाम कर लेंगे। मेसी और पूर्व फुटबॉलर मथेयुस ने संयुक्त रूप से 25-25 मैच खेले हैं। हम आपको मेसी द्वारा विश्व कप में किए गए सभी 11 गोल की जानकारी और वीडियो दिखा रहे हैं...
विज्ञापन

 

FIFA World Cup 2022: Lionel Messi all world cup goals for Argentina, Watch Video; Argentina vs France Final
लियोनल मेसी - फोटो : FIFA World Cup/Twitter
गोल नंबर-1: अर्जेंटीना vs सर्बिया एंड मोंटेनेग्रो, 2006 वर्ल्ड कप
सर्बिया एंड मोंटेनेग्रो के खिलाफ मैच के 75वें मिनट में लियोनेल मेसी सब्सटिट्यूट के तौर पर मैदान पर आए। अर्जेंटीना उस समय पहले ही 3-0 से आगे चल रहा था। उन्होंने 88वें मिनट में कार्लोस तेवेज के पास पर विश्व कप में अपना पहला गोल किया। उन्होंने नियर-पोस्ट पर कीपर ड्रैगोस्लाव जेवरिक को छकाकर अर्जेंटीना को 6-0 से आगे कर दिया था। वह फीफा विश्व कप में अर्जेंटीना के सबसे युवा स्कोरर बने।

गोल नंबर-2: अर्जेंटीना बनाम बोस्निया और हर्जेगोविना, 2014 वर्ल्ड कप

2010 विश्व कप में अर्जेंटीना का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। उस साल वह एक भी गोल नहीं कर पाए थे। मेसी को इसके बाद चार साल और इंतजार करना पड़ा था। 2014 विश्व कप ब्राजील में खेला गया और इसमें मेसी की टीम फाइनल में पहुंची थी। मेसी के लिए भी यह टूर्नामेंट शानदार रहा था। बोस्निया और हर्जेगोविना के खिलाफ मैच के 65वें मिनट में मेसी ने गोल करके अपनी टीम को 2-0 की बढ़त दिला दी थी। उन्होंने गोंजालो हिगुएन के पास पर डिफेंडर्स को छकाते हुए गेंद को एक सुंदर फिनिश दिया।
विज्ञापन

गोल नंबर-3: अर्जेंटीना बनाम ईरान, 2014 विश्व कप

2014 में ईरान के खिलाफ मेसी का तीसरा विश्व कप गोल टूर्नामेंट में इस खिलाड़ी द्वारा किए गए सबसे बेहतरीन गोल में से एक है। 90वें मिनट में मेसी ने ईरान के बॉक्स के बाहर से बेहतरीन गोल किया। गेंद नेट के निचले-बाएं कोने से गोल पोस्ट में चली गई।

गोल नंबर 4 और 5: अर्जेंटीना बनाम नाइजीरिया, 2014 विश्व कप

मेसी ने 2014 विश्व कप में नाइजीरिया के खिलाफ अर्जेंटीना के ग्रुप-स्टेज मैच में दो बार स्कोर किया। उनका पहला गोल मैच के तीसरे मिनट में हुआ। नियर-पोस्ट पर एंजेल डी मारिया का शॉट गोल पोस्ट से टकराकर वापस आ गया, इस पर वहीं खड़े मेसी ने रिबाउंड पर किक कर गोल दागा।

उनका दूसरा गोल पहले हाफ के एक्स्ट्रा टाइम में आया। अर्जेंटीना को फ्रीकिक मिली, लेकिन वह गोल पोस्ट से काफी दूर थी। हालांकि, मेसी शॉट के लिए गए और नाइजीरिया के कीपर विन्सेंट एन्यामा गेंद की डेविएशन का अंदाजा नहीं लगा सके और बॉल गोल पोस्ट में घुस गई।

गोल नंबर-6: अर्जेंटीना बनाम नाइजीरिया, 2018 विश्व कप

2018 फीफा वर्ल्ड कप में अर्जेंटीना और फ्रांस की टीम एक बार फिर सामने आई। अर्जेंटीना के लिए यह मैच जीतना जरूरी था। मेसी ने मैच के 14वें मिनट में शानदार फिनिश के साथ स्कोरिंग की शुरुआत की। एवर बनेगा ने मेसी को बॉक्स के दाईं ओर एक अद्भुत हवाई पास दिया। मेसी ने गेंद को वन टच के साथ कंट्रोल में रखा और फिर किक कर गोल दाग दिया।

गोल नंबर-7: अर्जेंटीना बनाम सऊदी अरब, 2022 विश्व कप

10वें मिनट में अर्जेंटीना को पेनल्टी मिलने के बाद मेसी ने सऊदी अरब के खिलाफ विश्व कप में अपना सातवां गोल किया। हालांकि, अर्जेंटीना के फुटबॉल इतिहास में यह एक काला दिन था क्योंकि उसे सऊदी के खिलाफ 2-1 से हार का सामना करना पड़ा था।

गोल नंबर-8: अर्जेंटीना बनाम मैक्सिको, 2022 वर्ल्ड कप

मेसी ने कतर विश्व कप में मैक्सिको के खिलाफ अर्जेंटीना के दूसरे ग्रुप गेम में अपना आठवां विश्व कप गोल किया। अर्जेंटीना के कप्तान ने 64वें मिनट में गोल दागा। एंजेल डी मारिया ने बाएं फ्लैंक से गेंद मेसी को दी। उन्होंने बाएं पैर से शानदार गोल किया। मैक्सिको के गोलकीपर गुलेर्मो ओचोआ गेंद को गोल पोस्ट में जाने से नहीं रोक सके।

गोल नंबर-9: अर्जेंटीना बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2022 विश्व कप

राउंड ऑफ-16 मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेसी का नौवां विश्व कप गोल दो कारणों से यादगार रहा। यह टूर्नामेंट के नॉकआउट स्टेज में उनके द्वारा किया गया पहला गोल था। साथ ही यह उनके करियर का 1000वां मैच भी था। मैच का पहला गोल मेसी ने 35वें मिनट में किया। निकोलस ओटामेंडी के पास को मेसी ने गोल पोस्ट में पहुंचाया। 

गोल नंबर-10: अर्जेंटीना बनाम नीदरलैंड, 2022 विश्व कप

मेसी ने क्वार्टर फाइनल में नीदरलैंड के खिलाफ गोल करके गैब्रियल बतिस्तुता के 10 विश्व कप गोल के रिकॉर्ड की बराबरी की। मेसी ने 73वें मिनट में पेनल्टी को गोल में बदलकर अर्जेंटीना को 2-0 की बढ़त दिला दी।

गोल नंबर-11: अर्जेंटीना बनाम क्रोएशिया, 2022 विश्व कप

लियोनल मेसी ने कतर के लुसैल स्टेडियम में फीफा विश्व कप 2022 में क्रोएशिया के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में अर्जेंटीना के लिए रिकॉर्ड 11वां गोल किया। मेसी ने 34वें मिनट में स्पॉट-किक को स्कोर में बदला। अर्जेंटीना के लिए गैब्रियल बतिस्तुता के 10 विश्व कप गोल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed