{"_id":"639f001e09cb1306b3795072","slug":"fifa-world-cup-2022-kylian-mbappe-vs-lionel-messi-win-or-loss-records-know-here-all-stats","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"FIFA WC: 'महानतम' मेसी से एक भी मैच नहीं हारे स्टार एम्बाप्पे, एक अनुभव और फुर्ती में तो दूसरा रफ्तार में आगे","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
FIFA WC: 'महानतम' मेसी से एक भी मैच नहीं हारे स्टार एम्बाप्पे, एक अनुभव और फुर्ती में तो दूसरा रफ्तार में आगे
Sun, 18 Dec 2022 09:21 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 18 Dec 2022 09:21 PM IST
सार
इस विश्व कप में मेसी छह और एम्बाप्पे पांच गोल कर चुके हैं और गोल्डन बूट की रेस में सबसे आगे हैं। दोनों खिलाड़ी फाइनल मुकाबले में अपनी टीम को चैंपियन बनाने के साथ गोल्डन बूट भी अपने नाम करना चाहेंगे।
विज्ञापन
मेसी बनाम एम्बाप्पे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फीफा वर्ल्ड कप का फाइनल फ्रांस और अर्जेंटीना के बीच आज कतर के लुसैल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में ना सिर्फ दो महाद्वीपों के बीच लड़ाई होगी, बल्कि दो खिलाड़ियों के बीच भी जंग देखने को मिलेगी। अनुभवी और दुनिया के महान खिलाड़ियों में शुमार अर्जेंटीना के लियोनल मेसी, फ्रांस के उभरते सितारे और भविष्य के सुपरस्टार माने जा रहे किलियन एम्बाप्पे से भिड़ेंगे।
विज्ञापन
मेसी और एम्बाप्पे
- फोटो : अमर उजाला
मेसी इस विश्व कप में अब तक सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं। वह अब तक छह गोल कर चुके हैं। वहीं, एम्बाप्पे भी पांच गोल के साथ गोल्डन बूट की रेस में बने हुए हैं। फाइनल में ये दोनों खिलाड़ी गोल्डन बूट के साथ-साथ अपनी टीम को वर्ल्ड कप ट्रॉफी भी दिलाना चाहेंगे। दिलचस्प बात तो यह है कि दोनों फिलहाल एक ही क्लब से फुटबॉल खेलते हैं और एक-दूसरे की कमजोरियों को भी अच्छी तरह से जानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
अर्जेंटीना बनाम फ्रांस
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर इस तरह की कई बहस चली कि मेसी बेहतर हैं या पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो। हालांकि, इस बहस में एम्बाप्पे के फैन्स भी कूद पड़े और उन्होंने इस युवा खिलाड़ी को महान प्लेयर बताया। हालांकि, हम आपको आंकड़े के हिसाब से बता रहे हैं कि कौन बेहतर खिलाड़ी है।
लियोनल मेसी
- फोटो : अमर उजाला
मेसी का यह पांचवां वर्ल्ड कप है। इसके अलावा वह क्लब स्तर और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी मैच खेल चुके हैं। ऐसे में उन्हें पता है कि दबाव वाले मैचों में कैसा खेला जाता है। मेसी पहली बार 2006 वर्ल्ड कप में खेले थे और अब तक विश्व कप में सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड उन्हीं के नाम है। मेसी ने इस मामले में मथेयुस को पीछे छोड़ा है। मथेयुस ने 25 और मेसी ने 26 मैच खेले हैं। मेसी के नाम विश्व कप में 12 गोल हैं। हालांकि, एम्बाप्पे इस मामले में भी ज्यादा पीछे नहीं हैं। वह दो वर्ल्ड कप में ही कुल मिलाकर नौ गोल दाग चुके हैं।
कैसे अलग हैं मेसी और एम्बाप्पे
किलियन एम्बाप्पे
- फोटो : अमर उजाला
मेसी की खासियत
मेसी एक बेहतरीन स्ट्राइकर होने के साथ-साथ शानदार प्ले-मेकर हैं। वह गोल करने के कई बेहतरीन मौके बनाते हैं। यही वजह है कि अर्जेंटीना के बाकी खिलाड़ी उन्हीं पर निर्भर होते हैं। मेसी ने इस वर्ल्ड कप में छह गोल करने के साथ-साथ तीन असिस्ट किए हैं यानी तीन और गोल करने में उन्होंने मदद की।
अर्जेंटीना की पूरी टीम उन्हीं के ईर्द-गिर्द घूमती है। जब भी टीम को जरूरत होती है मैजिकल मेसी कहीं न कहीं से गोल निकालकर देते हैं। मेसी की फुर्ती और ड्रिब्लिंग करने की क्षमता मौजूदा खिलाड़ियों में अद्वितीय है। क्रोएशिया के खिलाफ आधे मैदान से मेसी गेंद लेकर गोल पोस्ट तक पहुंचे थे और बिना देखे अल्वारेज को पास दिया था।
मेसी ने इस विश्व कप में एम्बाप्पे से ज्यादा शॉट अटेम्प्ट किए हैं। मेसी ने 28 शॉट अटेम्प्ट किए हैं और 15 शॉट ऑन टारगेट रहा। इसके अलावा इस विश्व कप में मेसी ने गोल करने के 18 मौके भी बनाए। मेसी के नाम अंतरराष्ट्रीय और क्लब करियर को मिलाकर कई उपलब्धियां हैं। एम्बाप्पे इन उपलब्धियों के आसपास भी नहीं हैं। हालांकि, एम्बाप्पे के पास बस एक उपलब्धि है जो मेसी के पास नहीं है, वह है फीफा वर्ल्ड कप ट्रॉफी। मेसी इस बार इस अधूरे सपने को भी पूरा करने उतरे हैं।

एम्बाप्पे एक शानदार फिनिशर
वहीं, एम्बाप्पे एक बेहतरीन स्ट्राइकर हैं। उनका खेल रोनाल्डो के जैसा है। गेंद मिलने पर वह एक बेहतरीन फिनिशर के जैसे उसे गोल पोस्ट में पहुंचाकर ही दम लेते हैं। एम्बाप्पे को गोल करने में सबसे ज्यादा एंटोनी ग्रीजमैन और ओसमान डेम्बेले जैसे खिलाड़ी करते हैं। विपक्षी टीम के बॉक्स के अंदर एम्बाप्पे से खतरनाक मौजूदा समय में कोई नहीं है।
उन्होंने इस विश्व कप में 25 शॉट अटेम्प्ट किए हैं, जिसमें से 11 ऑन टारगेट रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने गोल करने के 11 मौके भी बनाए। इसके साथ ही एम्बाप्पे की स्पीड भी उनकी खासियत है। मौजूदा समय में एम्बाप्पे विश्व के सबसे तेज भागने वाले फुटबॉलर्स में से एक हैं।
इस विश्व कप में भी बॉल के साथ सबसे तेज स्प्रिंट का रिकॉर्ड उन्हीं के नाम है। एम्बाप्पे ने पोलैंड के खिलाफ राउंड ऑफ-16 मैच में 35.3 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़े थे। विश्व कप 2022 में टॉप पांच सबसे तेज भागने वाले फुटबॉलर्स में एम्बाप्पे का नाम दो बार है। यही तेजी वह अर्जेंटीना के खिलाफ फाइनल में भी दिखाना चाहेंगे।

इस विश्व कप के सबसे तेज भागने वाले फुटबॉलर
- फोटो : अमर उजाला
कितनी बार आमने-सामने आ चुके मेसी और एम्बाप्पे
दोनों एक-दूसरे के खिलाफ तीन बार खेल चुके हैं। दो मैच क्लब लेवल के थे, जबकि एक मैच अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेला गया। दोनों खिलाड़ी पहली बार आमने-सामने 2018 विश्व कप में आए थे। फीफा वर्ल्ड कप 2018 के क्वार्टर फाइनल में फ्रांस ने अर्जेंटीना को 4-3 से हराया था। तब फ्रांस ने ही अर्जेंटीना के विश्व कप का सपना तोड़ा था और टूर्नामेंट से बाहर कर दिया था।
क्लब लेवल पर दोनों तब भिड़े थे, जब मेसी बार्सिलोना से और एम्बाप्पे पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) से खेल रहे थे। फरवरी 2021 में एम्बाप्पे की पीएसजी टीम ने बार्सिलोना को 4-1 से हराया था। इस मैच में मेसी ने मैच का पहला गोल दागा था, लेकिन एम्बाप्पे की हैट्रिक से पीएसजी टीम जीत गई थी।
इसके बाद मार्च 2021 में भी दोनों टीमें आमने-सामने आईं। यह मैच 1-1 से ड्रॉ रहा था। इस मैच में मेसी और एम्बाप्पे ने एक-एक गोल किया। यानी एम्बाप्पे मेसी के खिलाफ एक भी मैच नहीं गंवाया है। हालांकि, अब दोनों एक ही क्लब (पीएसजी) के लिए खेल रहे हैं। फाइनल में दोनों के बीच एक और दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है।