फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   FIFA World Cup 2022: France, Croatia created history by qualifying for semi-finals, happened for first time

FIFA WC: फ्रांस-क्रोएशिया ने एकसाथ सेमीफाइनल में जगह बनाकर रचा इतिहास, पिछले 32 साल में पहली बार हुआ ऐसा

Tue, 13 Dec 2022 09:54 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 13 Dec 2022 09:54 AM IST
सार

यह किसी आश्चर्य से कम नहीं है कि फीफा विश्व कप के इतिहास में पिछली बार की फाइनलिस्ट टीमों के अगले विश्व कप में एक साथ सेमीफाइनल में पहुंचने का यह सिर्फ दूसरा मौका है।

विज्ञापन
FIFA World Cup 2022: France, Croatia created history by qualifying for semi-finals, happened for first time
फ्रांस और क्रोएशिया की टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फीफा विश्व कप के 92 साल के इतिहास में ऐसा संयोग सिर्फ एक बार बना है, जब पिछली बार की फाइनलिस्ट टीमों ने एक साथ विश्व कप के सेमीफाइनल में प्रवेश किया या टॉप चार टीमों में स्थान बनाया है। गत विजेता फ्रांस और उपविजेता क्रोएशिया दोनों इस बार सेमीफाइनल में पहुंचे हैं।
विज्ञापन

इससे पहले ऐसा 32 साल पहले हुआ था जब 1986 की विजेता अर्जेंटीना और उपविजेता पश्चिम जर्मनी ने 1990 के विश्व कप में एक साथ सेमीफाइनल में प्रवेश किया। यही नहीं उस दौरान इन दोनों टीमों ने फाइनल में भी जगह बनाई, जहां दिग्गज लोथार मथायस की कप्तानी में पश्चिम जर्मनी ने महान डिएगो माराडोना की अगुवाई वाली अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर न सिर्फ खिताब जीता बल्कि 1986 के फाइनल की हार का बदला भी ले लिया।

France 4-2 Croatia: World Cup final highlights and recap
2018 फीफा विश्व कप के फाइनल में क्रोएशिया और फ्रांस की टीमें भिड़ी थीं
विज्ञापन
विज्ञापन

फ्रांस-क्रोएशिया के सामने 1990 की उपलब्धि दोहराने की चुनौती
यह किसी आश्चर्य से कम नहीं है कि फीफा विश्व कप के इतिहास में पिछली बार की फाइनलिस्ट टीमों के अगले विश्व कप में एक साथ सेमीफाइनल में पहुंचने का यह सिर्फ दूसरा मौका है। ऐसे में देखने वाली बात यह होगी कि फ्रांस और क्रोएशिया इस बार भी फाइनल में पहुंचने की उपलब्धि हासिल कर पाती हैं या नहीं।
विज्ञापन

पिछली बार 1990 में जब ऐसा हुआ तब अर्जेंटीना और पश्चिम जर्मनी ने फाइनल में प्रवेश किया। 1986 के फाइनल में माराडोना की अगुवाई में अर्जेंटीना ने पश्चिम जर्मनी को 3-2 से हराया था, लेकिन 1990 के फाइनल में पश्चिम जर्मनी ने अर्जेंटीना को आंद्रियास ब्रेहमे की गोल की बदौलत हराया।

Argentina vs Germany | 1990 World Cup Final | Full Match - TokyVideo
1990 में अर्जेंटीना और वेस्ट जर्मनी भिड़ी थीं

अब तक पांच टीमें ही लगातार दो विश्व कप के फाइनल में पहुुंची हैं
वहीं फ्रांस और क्रोएशिया के सामने लगातार दो विश्व कप के फाइनल में पहुंचने वाली छठी और सातवीं टीम बनने का मौका है। अब तक पांच टीमें इटली (1934, 1938 दोनों बार विजेता), ब्राजील (1958, 1962 दोनों बार विजेता), नीदरलैंड (1974, 1978 दोनों बार उपविजेता), पश्चिम जर्मनी (1982, 86 दोनों बार उपविजेता, 1990 विजेता), अर्जेंटीना (1986 विजेता, 1990 उपविजेता), ब्राजील (1994 विजेता, 1998 उपविजेता, 2002 विजेता) ही यह उपलब्धि हासिल कर चुकी हैं। इनमें ब्राजील और जर्मनी ऐसी दो टीमें जो लगातार तीन विश्व कप के फाइनल में पहुंची हैं। नीदरलैंड ही एकमात्र टीम है जो लगातार दो बार फाइनल में पहुंची, लेकिन दोनों बार उसे हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed