फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   FIFA World Cup 2022: Cristiano Ronaldo world record against Ghana, first player to score in five world cups

FIFA WC 2022: घाना के खिलाफ मैच में रोनाल्डो ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, इस मुकाम को मेसी-माराडोना तक नहीं छू सके

Fri, 25 Nov 2022 01:58 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 25 Nov 2022 01:58 AM IST
सार

रोनाल्डो इससे पहले 2006, 2010, 2014, 2018 फीफा वर्ल्ड कप में भी गोल दाग चुके हैं। रोनाल्डो का यह फीफा वर्ल्ड कप में 18वां मैच रहा और उन्होंने सभी वर्ल्ड कप को मिलाकर आठवां गोल दागा।

विज्ञापन
FIFA World Cup 2022: Cristiano Ronaldo world record against Ghana, first player to score in five world cups
रोनाल्डो गोल करने के बाद - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पुर्तगाल के स्टार स्ट्राइकर और कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने इतिहास रच दिया है। वह फीफा वर्ल्ड कप के पांच संस्करण में गोल करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। यह एक ऐसा रिकॉर्ड है, जिसे लियोनल मेसी, माराडोना और पेले जैसे दिग्गज भी हासिल नहीं कर सके। रोनाल्डो इससे पहले 2006, 2010, 2014, 2018 फीफा वर्ल्ड कप में भी गोल दाग चुके हैं। रोनाल्डो का यह फीफा वर्ल्ड कप में 18वां मैच रहा और उन्होंने सभी वर्ल्ड कप को मिलाकर आठवां गोल दागा।
विज्ञापन

रोनाल्डो ने अपने देश के लिए फीफा वर्ल्ड कप में सबसे युवा और सबसे उम्रदराज गोल स्कोरर बन गए हैं। यानी वह पुर्तगाल के लिए फीफा वर्ल्ड कप में सबसे युवा गोल स्कोरर और अब घाना के खिलाफ गोल दागने के बाद सबसे उम्रदारज गोल स्कोरर बन गए हैं। ऐसा करने वाले दुनिया के वह तीसरे खिलाड़ी हैं। इससे पहले क्रोएशिया के इविसा ओलिच और डेनमार्क के माइकल लॉड्रुप ऐसा कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

FIFA World Cup 2022: Cristiano Ronaldo world record against Ghana, first player to score in five world cups
रोनाल्डो ने पेनल्टी पर गोल दागा - फोटो : सोशल मीडिया
रोनाल्डो ने मेजर टूर्नामेंट्स यानी फीफा वर्ल्ड कप और यूरो कप मिलाकर 14 मैचों में 13 गोल दागे हैं। इसके अलावा वह तीन अलग-अलग वर्ल्ड कप में पेनल्टी पर गोल दागने वाले भी दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए।
विज्ञापन

दरअसल, मैच के 65वें मिनट में रोनाल्डो को घाना के बॉक्स के अंदर सलिसू ने गिरा दिया और फाउल किया। इस पर रेफरी ने पुर्तगाल को पेनल्टी ऑफर किया। पुर्तगाल के कप्तान ने गोल दाग इतिहास रच दिया। यह उनका 118वां अंतरराष्ट्रीय गोल रहा। वह अंतरराष्ट्रीय गोल के मामले में नंबर वन हैं। 

FIFA World Cup 2022: Cristiano Ronaldo world record against Ghana, first player to score in five world cups
मैच के दौरान रोनाल्डो - फोटो : FIFA/वेबसाइट
मैच की बात करें तो रोनाल्डो की पुर्तगाल टीम ने घाना को रोमांचक मुकाबले में 3-2 से हरा दिया। मैच के पांचों गोल आखिरी 25 मिनट में आए। पुर्तगाल के लिए रोनाल्डो ने 65वें मिनट, जोआओ फेलिक्स 78वें मिनट और राफेल लियाओ 80वें मिनट में गोल दागा। वहीं, घाना के लिए आंद्रे एयू ने 73वें मिनट और ओसमान बुकारी ने 89वें मिनट में गोल दागा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed