फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   FIFA World Cup 2022: Big blow to defending champions France, star midfielder Paul Pogba out of tournament

FIFA WC: फीफा वर्ल्ड कप से 20 दिन पहले डिफेंडिंग चैंपियंस फ्रांस को बड़ा झटका, यह स्टार मिडफील्डर हुआ बाहर

Tue, 01 Nov 2022 03:26 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 01 Nov 2022 03:26 AM IST
सार

पोग्बा ने मैनचेस्टर यूनाइटेड को छोड़कर युवेंतस के लिए साइन करने के बाद से इटैलियन क्लब के लिए के लिए एक भी मैच नहीं खेला है। जुलाई में उनके दाहिने घुटने में चोट लगी थी।

विज्ञापन
FIFA World Cup 2022: Big blow to defending champions France, star midfielder Paul Pogba out of tournament
पॉल पोग्बा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फीफा वर्ल्ड कप में अब बस 20 दिनों का वक्त रह गया है। इससे पहले डिफेंडिंग चैंपियंस फ्रांस को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार मिडफील्डर पॉल पोग्बा चोट की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। पोग्बा 2018 में वर्ल्ड चैंपियन बनने वाली फ्रांस की टीम का हिस्सा थे। पोग्बा के एजेंट राफेला पिमेन्टा ने उनके चोटिल होने और वर्ल्ड कप से बाहर होने की पुष्टि की।
विज्ञापन

राफेला ने कहा- पोग्बा फ्रांस के टाइटल डिफेंड करने को मिस करेंगे क्योंकि उन्हें रिकवरी के लिए थोड़ा और वक्त चाहिए। टोरिनो और पीट्सबर्ग में हुए मेडिकल रिव्यू के बाद पता चला कि उन्हें रिकवरी में अभी समय लगेगा। इस वजह से वह युवेंतस क्लब और नेशनल टीम को कतर में भी नहीं जॉइन कर सकेंगे। इस साल फीफा वर्ल्ड कप कतर में खेला जा रहा है। किसी अरब देश में पहली बार इस टूर्नामेंट का आयोजन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले युवेंतस के कोच एलेग्री ने भी कहा था कि अब शायद ही उन्हें लगता है कि फीफा वर्ल्ड कप के लिए सीरी-ए के ब्रेक से पहले 29 साल के मिडफील्डर पोग्बा किसी मैच में दिखेंगे। वहीं, इटैलियन मीडिया ने सोमवार को पहले खबर दी थी कि पोग्बा जांघ में चोट के कारण लगभग 15 दिनों के लिए बाहर हो सकते हैं। पोग्बा ने मैनचेस्टर यूनाइटेड को छोड़कर युवेंतस के लिए साइन करने के बाद से इटैलियन क्लब के लिए के लिए एक भी मैच नहीं खेला है। जुलाई में उनके दाहिने घुटने में चोट लगी थी।

Paul Pogba involved in altercation with French teammates after Euros exit
विज्ञापन

पहले पोग्बा ने फीफा वर्ल्ड कप खेलने के लिए सर्जरी नहीं कराने का फैसला लिया था। हालांकि पिछले महीने की शुरुआत में प्रशिक्षण पर लौटने के बाद पोग्बा ने अपना विचार बदल दिया और सर्जरी का विकल्प चुना, जिसने उन्हें दो सप्ताह तक बेड पर रखा। इसको बाद उन्होंने युवेंतस के साथ आंशिक प्रशिक्षण शुरू किया।

विश्व कप से चूकना पोग्बा के लिए बेहद निराशाजनक है, क्योंकि पिछले एक साल से वह काफी परेशानियों से जूझ रहे हैं। हाल ही में उनसे ब्लैकमेल भी किया गया था। पॉल पोग्बा को उनके 32 वर्षीय भाई माथियास पोग्बा और उनके चार अन्य करीबी लोगों पर झूठा आरोप लगाने के बाद ब्लैकमेल भी किया गया था। इसके बाद पॉल पोग्बा ने शिकायत भी दर्ज की थी, जिसमें कहा गया था कि उन्हें 13 मिलियन यूरो ($ 12.6 मिलियन) के लिए ब्लैकमेल किया जा रहा था।

पॉल पोग्बा ने जांचकर्ताओं को बताया कि उनके ब्लैकमेलर यह दावा करके उन्हें बदनाम करना चाहते थे कि उन्होंने एक मैराबाउट (पवित्र व्यक्ति) से पेरिस सेंट-जर्मेन और फ्रांस के स्टार कीलियन एम्बाप्पे पर जादू करने के लिए कहा। पोग्बा ने ऐसा कुछ भी होने से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed