फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   fifa world cup 2018 group a to group d details of star players and teams

FIFA WC 2018: 18 साल के बाद मिला विश्व कप का टिकट, यह स्टार खिलाड़ी रहा 'हीरो'

Wed, 06 Jun 2018 01:04 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 06 Jun 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
fifa world cup 2018 group a to group d details of star players and teams
मोहम्मद सालाह

फुटबॉल महाकुंभ को अब सिर्फ आठ दिन बचे हैं। आज से हम आपको इसमें भाग ले लेने वाली 32 टीमों से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियों देंगे। साथ ही इसके स्टार खिलाड़ियों के बारे में भी बताएंगे। 

विज्ञापन


ग्रुप ए : रूस, सऊदी अरब, मिस्र, उरुग्वे 

-33 गोल दागे हैं 25 वर्षीय सालाह ने मिस्र के लिए 57 मैचों में

मिस्र 18 साल बाद विश्व कप में खेलेगा। उसकी पूरी उम्मीदें स्टार खिलाड़ी मोहम्मद सालाह पर हैं जोकि अभी चोट से जूझ रहे हैं। बावजूद इसके उन्हें 23 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। सालाह के दम पर ही मिस्र ने क्वालिफफाइंग में कांगो के खिलाफ शानदार गोलकर टीम को 1990 के बाद पहली बार इस वैश्विक टूर्नामेंट का टिकट दिलाया। 
विज्ञापन


इस साल लिवरपूल के लिए पर्दापण करने वाले सालाह ने रिकॉर्ड 44 गोल किए हैं। पहली बार विश्व कप में खेले जा रहा यह फॉरवर्ड अगर पूरी तरह से फिट रहा तो मिस्र इस बार इतिहास रच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहलावी के 16 गोल : सऊदी अरब के मोहम्मद अल सहलावी ने भी अपनी टीम को रूस का टिकट कटाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने क्वालिफाइंग में  रिकॉर्ड 16 गोल किए और संयुक्त रूप से पोलैंड के रॉबर्ट लेवंडोस्की और यूएई के अहमद खलील के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर रहे। टीम को मुख्य दौर में भी सहलावी से धमाकेदार प्रदर्शन की उम्मीद है।

उरुग्वे को सुआरेज से उम्मीद

-50 गोल किए हैं टीम के लिए 97 मैचों में 

 दो बार के चैंपियन उरुग्वे को पूरी उम्मीद है कि शानदार फॉर्म में चल रहे उसके स्टार खिलाड़ी लुईस सुआरेज उसे तीसरी बार विश्व चैंपियन बनाने में अहम रोल अदा करेंगे। बार्सिलोना के इस स्ट्राइकर ने इस सत्र में 51 मैचों में 31 गोल किए हैं। पिछले विश्व कप में इटली के खिलाफ मुकाबले के दौरान सुआरेज ने प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी जियोर्जियो चिलानी का कान काट डाला था। 

ग्रुप बी : पुर्तगाल, स्पेन, मोरक्को, ईरान

रोनाल्डो पर दारोमदार : पुर्तगाल को अपने पहले विश्व कप का इंतजार है। उसे रूस खूब रास आता है। 2017 फीफा कंफेडरेशन कप में पुर्तगाल ने मैक्सिको को यहीं पर हराकर तीसरा स्थान हासिल किया था। टीम का दारोमदार रियल मैड्रिड को रिकॉर्ड तीसरी बार चैंपियंस लीग का खिताब दिलाने वाले क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर है। रोनाल्डो ने इस सत्र में 44 मैचों में 44 गोल किए हैं। पुर्तगाल की ओर से उन्होंने 149 मैचों में 81 गोल किए हैं। 

सरदार में भी है दम : ईरान के 23 वर्षीय युवा सरदार अजमोह भी रूस में आकर्षण का केंद्र होंगे। उन्होंने क्वालिफाइंग में 11 गोल कर अपनी छाप छोड़ी है। यह फारवर्ड 32 मैचों में 23 गोल दाग चुका है।

ग्रुप सी : फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया, पेरू, डेनमार्क 

36 साल बार पेरू व फ्रांस : पेरू और फ्रांस 36 साल बाद आपस में खेलेंगे। इससे पहले यह 1982 में विश्व कप से पहले पराक डेस प्रिंसेस में टकराए थे जहां पर पेरू ने जुआन कार्लोस के 82वें मिनट में किए गए एकमात्र गोल के दम पर फ्रांस को हराया था। 

ग्रुप डी : अर्जेंटीना, आइसलैंड, क्रोएशिया, नाइजीरिया

पहली बार अर्जेंटीना के सामने आइसलैंड : दो बार की चैंपियन पहली बार किसी मुकाबले में करीब तीन लाख की आबादी वाले आइसलैंड की टीम से भिड़ेगी। लियोनल मेसी जैसे स्टार खिलाड़ियों से सुसज्जित टीम का इस ग्रुप से नाकआउट में जाना तय है। यही नहीं क्रोएशिया और नाइजीरिया भी पहली बार सामने-सामने होंगे। 


क्रोएशिया का पलड़ा भारी : क्रोएशिया और आइसलैंड पिछले आठ साल में विश्व कप क्वालिफाइंग में छह बार आपस में टकराए हैं जिसमें से चार बार क्रोएशिया और दो बार आइसलैंड ने बाजी मारी है। दोनों के 2017 में हुई बीच भिड़ंत में आइसलैंड 1-0 से जीता था। 

लाइव प्रसारण : सोनी पिक्चर्स नेटवर्क चैनल पर 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed