SRBvBRA: पांच बार की विश्व विजेता ब्राजील ने सर्बिया को 2-0 से हराया, अंतिम-16 में बनाई जगह
फीफा वर्ल्ड कप 2018 के 43वें मैच में पांच बार की चैंपियन ब्राजील ने सर्बिया को 2-0 से हराकर अंतिम-16 में अपनी जगह पक्की कर ली है। ग्रुप ई के तहत बुधवार को स्पार्टक स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में ब्राजील की तरफ से पहला गोल पॉलिन्हो ने 35वें मिनट और थियागो सिल्वा ने दूसरा गोल 68वें मिनट में किया। इस जीत के साथ ब्राजील ग्रुप ई के अंक तालिका में 7 अंकों के साथ सबसे ऊपर है, जबकि स्विट्जरलैंड 5 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है। वहीं, तीसरे नंबर पर सर्बिया 3 अंकों के साथ मौजूद हैं, जबकि कोस्ट रिका 1 अंकों के साथ सबसे निचली पायदान पर है। दोनों ही टीमों के बीच का यह मुकाबला कांटे की टक्कर का होने वाला था, लेकिन ऐस कुछ दिखाई नही दिया। पहले हाफ के शुरुआत से ही पांच बार की विश्व विजेता ब्राजील, सर्बिया पर हावी रही।
पहले हाफ के 35वें मिनट में पॉलिन्हो ने दागा शानदार गोल दागकर अपनी टीम ब्राजील को 1-0 की बढत दिलाई। पहले हाफ के खेल में ब्राजील ने टार्गेट में दो शॉट लगाए, जिसमें से एक में सफलता मिली। हाफ टाइम तक खेल में दोनों टीमों की तरफ से कुल 12 फाउल हुए। सर्बिया ने 7 और ब्राजील में पांच फाउल किए। वहीं, कॉर्नर की यदि बात की जाय तो सर्बिया को 4 और ब्राजील को 2 कॉर्नर मिले। गोल एटैम्प्ट्स के मामले में सर्बिया को 2 ऑफ टारगेट, 1 ऑन टारगेट, जबकि ब्राजील को 2 ऑफ टारगेट और 5 ऑन टारगेट मिले। इस तरह पहले हाफ में ब्राजील पूरी तरह से सर्बिया पर हावी रही। पोजेशन के मामले में सर्बिया को 39 और ब्राजील को 61 पोजेशन मिले।
दूसरे हाफ के शुरुआत में सर्बिया ने खेल दिखाना शुरू किया लेकिन ब्राजील ने फिर से उस पर दबाव बना दिया। इसके बाद 68वें मिनट में ब्राजील की तरफ से थियागो सिल्वा ने शानदार गोल दागकर ब्राजील को 2-0 की बढ़त दिलाई। यहां से सर्बिया की टीम काफी दबाव में आ गई। हालांकि, इस पूरे मुकाबले में दोनों ही टीम को कई मौके मिले, लेकिन इस मौके का फायदा पांच बार की विश्व चैंपियन ब्राजील ने उठा लिया, जबकि सर्बिया मौके को भुनाने में नाकाम रही।
गौरतलब है कि इस विश्व कप में ब्राजील का प्रदर्शन हैरत भरा है क्योंकि खेल महाकुंभ से पहले तैयारियों के दौरान उसने 21 में से केवल एक मैच हारा था। कुल 47 गोल किए थे और केवल पांच गोल उसके खिलाफ हुए थे। इस पूरे मुकाबले में सर्बिया के तीन खिलाड़ी मैटिक,मित्रोविक, लज्जिक को येलो कार्ड दिखाया गया। वहीं, बार्जील टीम के खिलाड़ियों ने येलो कार्ड से बचे। अगली स्लाइड में जानिए मैच का लाइव रोमांच और उससे जुड़े वीडियोः
मैच का लाइव रोमांच
ग्रुप ई अंक तालिका में ब्राजील 7 अंकों के साथ सबसे उपर
🇧🇷
— FIFA World Cup 🏆 (@FIFAWorldCup) June 27, 2018
🇨🇭
----
🇷🇸
🇨🇷 pic.twitter.com/0ujVK7lV1P
फुल टाइम स्कोर-सर्बिया 0ः ब्राजील 2
#BRA are on a roll.
— FIFA World Cup 🏆 (@FIFAWorldCup) June 27, 2018
Next on Monday…..#MEX#SRBBRA pic.twitter.com/QnX4dIU0y4
90 मिनटः दूसरे हाफ काखेल खत्म। 3 मिनट का समया और जोड़ा गया है।
75 मिनटः दूसरे हाफ का खेल खत्म होने में केवल 15 मिनट का समय बचा है। ब्राजील 2-0 से आगे है। पहले हाफ में भी सर्बिया को गोल करने मं निराश हाथ लगी। अब यह देखना होगा कि सर्बिया दूसरे हाफ में गोल कर पाते हैं या नहीं, क्योंकि अब उसके लिए समय कम बचा है। वहीं, ब्राजील ने पहले हाफ में भी एक गोल और दूसरे में भी 1 गोल इस मुकाबले में 2-0 की बढ़त बना ली है। दोनों हाफ में दोनों टीमों को कई मौके मिले, लेकिन ब्राजील ने मौके को भुना लिया, लेकिन सर्बिया नाकाम रही।
74 मिनटः स्कोर सर्बिया 0ः ब्राजील 2
68 मिनटः ...और ये गोल। थियागो सिल्वा ने दागा शानदार गोल। ब्राजील को दिलाई 2-0 की बढ़त।
#BRA GOAL! @tsilva3 doubles the lead with a powerful header! #SRBBRA 0-2 pic.twitter.com/IjEZ3IbCh8
— FIFA World Cup 🏆 (@FIFAWorldCup) June 27, 2018
Boom. #SRBBRA 0-2 pic.twitter.com/eUNFaES3FF
— FIFA World Cup 🏆 (@FIFAWorldCup) June 27, 2018
60 मिनटः सर्बिया ने गोल करने का मौका गंवाया।
57 मिनटः ब्राजील के पास गोल करने का शानदार मौका था। नेमार गेंद को लेकर गोलपोस्ट की दिशा में चले थे, लेकिन गोल करने में नाकाम रहे।
55 मिनटः सर्बिया को कॉर्नर मिला, जिसका फायद वह उठाने में नाकाम रहे।
47 मिनटः जेसस को फाउल कराने के चलते सर्बिया के खिलाड़ी मैटिक को येलो कार्ड दिखाया गया।
46 मिनटः दूसरे हाफ का खेल शुरू।
-पहले हाफ के खेल में ब्राजील ने टार्गेट में दो शॉट लगाए, जिसमें से एक में सफलता मिली। 45 मिनट में खेल में दोनों टीमों की तरफ से कुल 12 फाउल हुए। सर्बिया ने 7 और ब्राजील में पांच फाउल किए। वहीं, कॉर्नर की यदि बात की जाय तो सर्बिया को 4, जबकि ब्राजील को 2 कॉर्नर मिले। गोल एटैम्प्ट्स के मामले में सर्बिया को 2 ऑफ टारगेट, 1 ऑन टारगेट, जबकि ब्राजील को 2 ऑफ टारगेट और 5 ऑन टारगेट में मौका मिले। इस तरह पहले हाप में ब्राजील पूरी तरह से सर्बिया पर हावी रही। पोजेशन के मामले में सर्बिया को 39 और ब्राजील को 61 पोजोशन मिले।
हाफ टाइम तक स्कोरः सर्बिया 0ः ब्राजील 1
#BRA lead at the interval at Spartak Stadium. #SRBBRA pic.twitter.com/18aJlrDrNs
— FIFA World Cup 🏆 (@FIFAWorldCup) June 27, 2018
45 पहले हाफ तक का खेल खत्म। 2 मिनट का इंजरी टाइम जोड़ा गया है।
35 मिनटः ....और ये गोल। पॉलिन्हो ने दागा शानदार गोल और ब्राजील को मिली 1-0 की बढत।
GOAL IN MOSCOW!@paulinhop8 lifts the ball over the 'keeper to give @CBF_Futebol the lead!#SRBBRA 0-1 pic.twitter.com/obVpy5KiYw
— FIFA World Cup 🏆 (@FIFAWorldCup) June 27, 2018
That pass for the goal from @Phil_Coutinho though 👏👏👏#SRBBRA 0-1 pic.twitter.com/EC4vjneeaH
— FIFA World Cup 🏆 (@FIFAWorldCup) June 27, 2018
19 मिनटः नेमार ने अपने गेंद को अपने नियंत्रण में लिया और गोलपोस्ट के बेहद करीब पहुंचे। इस वक्त नेमार ने गेब्रिएल को पासिंग दी, जिन्होंने तीन डिफेंडर्स के बचाते हुए नेमार को वापस गेंद देने में सफल रहे, नेमार ने 6 यार्ड बॉक्स के कॉर्नर से गोल की ओर शॉट लगाया लेकिन स्टोजकोविच ने एक हाथ से बेहतरीन बचाव किया।
14 मिनटः सर्बिया को कॉर्नर मिला। 20 यार्ड से साविच का शॉट डिफलेक्ट होकर बाहर चली गई।
10 मिनटः ब्राजील ने अपने टीम में बदलाव किया हे। मार्सेलो की जगह लुइस को मैदान पर बुलाया गया है।
4 मिनटः ब्राजील के पास अच्छा मौका था। नेमार ने गेब्रिएल को पासिंग दी लेकिन ग्रब्रिएल 10 यार्ड से गेंद को गोलपोस्ट में भेदने में असफल रहे।
-किक हो चुका है।
-दोनों टीमें राष्ट्रगान के लिए मैदान पर आ चुकी हैं।
-नमस्कार, अमर उजाला डॉट कॉम में आपका स्वागत है।
टीमें इस प्रकार हैंः
सर्बियाः स्टोजकोविक; रुकाविना, वेल्जकोविच, मिलेंकोविच, कोलोरोव, मैटिक, मिलिंकोविच-साइक, टैडिक, लज्जिक, कोस्टिक, मित्रोविक।
ब्राजीलः अलीसन, फागनेर, मिरांडा, थियागो सिल्वा, मार्सेलो, कैसीमेरो, पॉलिन्हो, विलियन,फिलिप कोटिन्हो , नेमार, जेशु।
