फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   FIFA WC: Brazil-Ecuador and Australia qualified; Which teams have qualified for FIFA World Cup 2026 know here

FIFA WC: अब तक 13 टीमों ने फुटबॉल विश्व कप के लिए क्वालिफाई किया, ब्राजील और ऑस्ट्रेलिया ने भी हासिल किया टिकट

Wed, 11 Jun 2025 01:13 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 11 Jun 2025 01:13 PM IST
सार

फीफा विश्व कप 2026 अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा की मेजबानी में खेला जाना है। ये तीनों देश मेजबान होने के नाते पहले ही क्वालिफाई कर चुके हैं। यह टूर्नामेंट अगले साल जून और जुलाई में खेला जाएगा।

विज्ञापन
FIFA WC: Brazil-Ecuador and Australia qualified; Which teams have qualified for FIFA World Cup 2026 know here
विनिशियस जूनियर और ब्राजील टीम - फोटो : instagram @vinijr

विस्तार

ब्राजील, इक्वाडोर और ऑस्ट्रेलिया ने अगले साल होने वाले फीफा विश्व कप के लिए क्वालिफाई कर लिया है। तीनों ही अपने-अपने मुकाबले जीतने में कामयाब रहे। वहीं, लियोनल मेसी की अर्जेंटीना को कोलंबिया से ड्रॉ खेलना पड़ा। अर्जेंटीना की टीम पहले ही विश्व कप के लिए क्वालिफाई कर चुकी है। इसके अलावा चिली को बोलिविया ने 2-0 से हराया जिससे वह लगातार तीसरी बार विश्व कप से बाहर रहेगा।
विज्ञापन


अब तक कुल मिलाकर 13 टीमों ने क्वालिफाई किया है। 2026 में होने वाले फीफा विश्व कप में 48 टीमें खेलेंगी। 2022 फीफा विश्व कप तक मेन इवेंट में सिर्फ 32 टीमें खेलती थीं। फीफा विश्व कप 2026 अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा की मेजबानी में खेला जाना है। ये तीनों देश मेजबान होने के नाते पहले ही क्वालिफाई कर चुके हैं। यह टूर्नामेंट अगले साल जून और जुलाई में खेला जाएगा।
विज्ञापन

अब तक क्वालिफायर के जरिये फीफा विश्व कप 2026 के लिए क्वालिफाई करने वाली टीमें
एशिया (AFC): जापान, ईरान, दक्षिण कोरिया, ऑस्ट्रेलिया, जॉर्डन, उज्बेकिस्तान।
ओशिनिया (OFC): न्यूजीलैंड।
दक्षिण अमेरिका (CONMEBOL): अर्जेंटीना, ब्राजील, इक्वाडोर।

ऑस्ट्रेलिया फीफा विश्व कप में खेलेगा
कोनोर मेटकाफे ने ऑस्ट्रेलिया के लिये पहला गोल किया और सउदी अरब पर 2-1 से जीत के साथ टीम को लगातार छठी बार विश्व कप में जगह दिलवाने में मदद की। मिचेल ड्यूक ने दूसरा गोल किया। ऑस्ट्रेलिया को विश्व कप में सीधे जगह बनाने के लिए पांच गोल के अंतर से हार टालनी थी। मेटकाफे ने हाफटाइम से ठीक पहले गोल दागा, जबकि ड्यूक ने 48वें मिनट में हेडर से गोल किया। सउदी अरब के लिये 19वें मिनट में अब्दुल रहमान अल ओबुद ने गोल किया था। ऑस्ट्रेलिया के लिए 100वां मैच खेल रहे गोलकीपर मैट रियान ने पांच गोल बचाए, जिनमें आखिरी क्षणों में मिली पेनल्टी भी थी। इससे पहले जापान ने इंडोनेशिया को 6-0 से मात देकर लगातार आठवीं बार विश्व कप में जगह बनाई।

वहीं, दक्षिण कोरिया ने कुवैत को 4-0 से हराकर लगातार 11वीं बार विश्व कप में प्रवेश किया। ओमान से 1-1 से ड्रॉ खेलने के बाद फलस्तीन दौड़ से बाहर हो गया। एशिया ऑस्ट्रेलिया से जापान, ईरान, दक्षिण कोरिया, उजबेकिस्तान, जोर्डन और ऑस्ट्रेलिया क्वालिफाई कर चुके हैं। एशिया से तीसरे चौथे स्थान पर रही छह टीमों में से दो और क्वालिफाई करेंगी और यह दौर अक्तूबर में खेला जाएगा। ये टीमें ओमान, कतर, ईराक, सउदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात हैं।
विज्ञापन

ब्राजील और इक्वाडोर ने विश्व कप 2026 के लिए क्वालिफाई किया
विनिशियस जूनियर के गोल के दम पर ब्राजील ने पराग्वे को 1-0 से हराकर विश्व कप फुटबॉल 2026 में जगह बनाई और कोच कार्लो एंसेलोट्टी के लिए ब्राजील में डेब्यू के साथ मिली जीत की खुशी दुगुनी हो गई। रियल मैड्रिड के स्टार विनिशियस ने मैच में एकमात्र गोल दागा। वहीं कोलंबिया से 1-1 से ड्रॉ खेलने वाली गत चैंपियन अर्जेंटीना ने भी अगले साल अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको में होने वाले फुटबॉल के महासमर में जगह पक्की की।

ब्राजील अंकतालिका में अर्जेंटीना से दस अंक पीछे दूसरे स्थान पर रहा। अभी दक्षिण अमेरिकी क्वालिफाइंग दौर के दो मैच बाकी हैं। दक्षिण अमेरिका से शीर्ष छह टीमों को 48 टीमों के विश्व कप में जगह मिलेगी। ब्राजील सातवें नंबर की टीम से छह से अधिक अंक से आगे है। उरुग्वे ने वेनेजुएला को 2-0 से मात दी और अब उसके 24 अंक हो गए हैं और क्वालिफिकेशन के बेहद करीब है वेनेजुएला के 18 और बोलिविया के 19 अंक है और सातवें स्थान के लिए दोनों में होड़ है, चूंकि उस टीम को अंतर महाद्वीपीय प्लेऑफ खेलने का मौका मिलेगा ।

लियोनेल मेसी की अर्जेंटीना को ब्यूनस आयर्स में हुए मुकाबले में कोलंबिया ने ड्रॉ पर रोका। मेसी की टीम पहले ही क्वालिफाई कर चुकी है और वह डिफेंडिंग चैंपियन भी है। लुईस डियाज ने कोलंबिया के लिए 24वें मिनट में पहला गोल किया। जूलियन अल्वारेज ने 81वें मिनट में बराबरी का गोल दागा। एंजो फर्नांडिस को 70वें मिनट में लाल कार्ड दिखाए जाने से स्टेडियम में जमा 80000 से अधिक दर्शकों को निराशा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed