फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   FIFA WC 2018: brazil win one more world cup then equals to germany

फीफा विश्व कप 2018 में ब्राजील को करना होगा कमाल, नहीं तो यह टीम कर लेगी उसके रिकॉर्ड की बराबरी

Tue, 29 May 2018 08:28 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 29 May 2018 08:28 PM IST
विज्ञापन
FIFA WC 2018: brazil win one more world cup then equals to germany
brazil vs germany - फोटो : file

रूस में 14 जून से शुरू होने वाले फुटबॉल विश्वकप का जादू जैसे-जैसे चढ़ रहा है वैसे-वैसे लोगों में इस बार के विजेता को लेकर उत्सुकता बढ़ती जा रही है। लोगों के बीच चर्चा है कि क्या मौजूदा चैंपियन जर्मनी पांच बार विश्व कप खिताब जीतने वाले ब्राजील के रिकॉर्ड की बराबरी कर पाएगा? 

विज्ञापन


जर्मनी के कोच की मानें तो निश्चित रूप से उनकी टीम इस बार खिताब जीतकर लौटेगी। बता दें कि इटली और जर्मनी दोनों ही अब तक चार-चार बार विश्व कप पर कब्जा कर चुके हैं, लेकिन इस बार इटली की टीम विश्व कप के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी। 2014 के फीफा विश्व कप में जर्मनी ने फाइनल मुकाबले में अर्जेंटीना को 1-0 से हराया था। 
विज्ञापन


दोनों टीमों के बीच तुलना करें तो जर्मनी की टीम प्रचंड फॉर्म में है और 2017 के दौरान उसने अपने सभी मुकाबले जीते हैं। पिछले साल जर्मनी ने रूस में आयोजित कंफेडरेशंस कप को जीतकर अपने इरादे दर्शा दिए हैं। विश्व कप में सबसे ज्यादा गोल करने के मामले में जर्मनी के स्ट्राइकर मीरोस्लाव क्लोसे ब्राजील के दिग्गज फुटबॉलर रहे पेले से भी आगे हैं। क्लोसे के नाम विश्व कप इतिहास में सबसे ज्यादा 16 गोल दागने का रिकॉर्ड है। उन्होंने 2002 से 2014 के दौरान चार विश्व कप में कुल 24 मैच खेलकर यह रिकॉर्ड बनाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा जर्मनी के नए कप्तान टोनी क्रूस भी मिडफील्ड से टीम का नेतृत्व करने में माहिर हैं। जर्मनी की सबसे बड़ी ताकत उसके कोच जोकिम लो हैं जो किसी भी टीम में जान डाल देते हैं। ब्राजील की बात करें तो वह भी अच्छे फॉर्म में है और रूस के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली टीम है।

अपने देश में खिताब नहीं जीत पाया ब्राजील

FIFA WC 2018: brazil win one more world cup then equals to germany
brazil

इसके अलावा ब्राजील के पास नेमार जैसा स्टार खिलाड़ी और अडेनोर बाकची जैसा शानदार कोच भी है। अडेनोर को दुनियाभर में टिटे के नाम से जाना जाता है। यह कोच की मेहनत का ही परिणाम है कि आज जर्मनी फर्श से अर्श पर पहुंच गई है। 2014 की तरह ब्राजील इस बार केवल नेमार पर निर्भर नहीं है, बल्कि उसके पास और भी स्टार खिलाड़ी हैं। 

ब्राजील को इस बार कोस्टारिका, सर्बिया और स्विट्जरलैंड के साथ अपेक्षाकृत आसान ग्रुप ई में रखा गया है। जबकि जर्मनी को ग्रुप एफ  में दक्षिण कोरिया, मैक्सिको और स्वीडन के साथ रखा गया है। ब्राजील ने स्वीडन में 1958 का, चिली में 1962 का, मैक्सिको में 1970 का, अमेरिका में 1994 का और दक्षिण कोरिया एवं जापान में 2002 का खिताब हासिल किया था। ब्राजील की मेजबानी में दो बार 1950 और 2014 में विश्व कप का आयोजन हो चुका है, लेकिन तब दोनों ही बार उसे निराशा मिली। 

यदि ब्राजील छठवीं बार खिताब जीतती है तो इस बात की पूरी संभावना है कि नेमार अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी और पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पछाड़ देंगे। वहीं, यदि जर्मनी विश्व कप जीतती है तो उसके कोच जोकिम इटली के विट्टारियो पोजो की बराबरी कर लेंगे। विट्टारियो ने 1934 और 1938 में लगातार दो बार अपने टीम को जीत दिलाई थी। विश्व कप में सबसे ज्यादा गोल दागने का रिकॉर्ड जर्मनी के स्ट्राइकर मीरोस्लाव क्लोसे के नाम है जिन्होंने अब तक 16 गोल किए हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed