{"_id":"5efdfc1d8ebc3e42fc599d64","slug":"fifa-under-17-womens-world-cup-local-organizing-committee-and-maharashtra-government-discussed","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र सरकार के प्रतिनिधियों ने फीफा अंडर-17 महिला विश्व की तैयारियों का जायजा लिया","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
महाराष्ट्र सरकार के प्रतिनिधियों ने फीफा अंडर-17 महिला विश्व की तैयारियों का जायजा लिया
Thu, 02 Jul 2020 08:54 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Thu, 02 Jul 2020 08:54 PM IST
सार
फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप की शुरुआत अगले साल 17 फरवरी को गुवाहाटी में होगी।इस टूर्नामेंट का आयोजन इस साल होना था लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण इसे स्थगित किया गया।
विज्ञापन
फीफा अंडर 17
- फोटो : The Ladies Finger
विस्तार
स्थानीय आयोजन समिति (एलओसी) और महाराष्ट्र सरकार के प्रतिनिधियों ने गुरुवार को आगामी फीफा अंडर-17 महिला विश्व की तैयारियों का जायजा लिया। नवी मुंबई का डीवाई पाटिल स्टेडियम अगले साल सात मार्च को टूर्नामेंट के फाइनल की मेजबानी करेगा।
विज्ञापन
एलओसी ने महाराष्ट्र के खेल मंत्री सुनील केदार और पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे के अलावा पश्चिम भारत फुटबॉल संघ (डब्ल्यूआईएफए) और डीवाई पाटिल स्टेडियम में अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंस के जरिए बैठक की।
विज्ञापन
एलओसी के बयान में केदार ने कहा, 'पिछले एक साल में की गई प्रगति से मैं खुश हूं। इस टूर्नामेंट की मेजबानी करना महाराष्ट्र के लिए बड़े सम्मान की बात है। खेल विभाग और महाराष्ट्र सरकार टूर्नामेंट और फाइनल में सफल बनाने में पूरे सहयोग और समर्थन का आश्वासन देती है।'
विज्ञापन
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ने कहा कि विश्व कप को यादगार बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। एलओसी टूर्नामेंट निदेशक रोमा खन्ना ने कहा कि फाइनल की मेजबानी के लिए जरूरी चीजों पर चर्चा की गई। रोमा ने कहा, 'तैयारी का जायजा लेने के अलावा टूर्नामेंट के अन्य पहलुओं पर चर्चा भी महत्वपूर्ण थी जिसमें महिला फुटबॉल का ओवरआल विकास और राज्यों के प्रतिनिधित्व में इजाफा करना शामिल है।'