फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   FIFA U-17 World Cup: USA and Ghana face off both teams eyes at knock out berth

FIFA U-17 World Cup: ग्रुप ए- अमेरिका-घाना की नजर नॉकआउट दौर पर नजर, मुकाबला कल

Sun, 08 Oct 2017 10:33 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Sun, 08 Oct 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
FIFA U-17 World Cup: USA and Ghana face off both teams eyes at knock out berth
अमेरिकी फुटबॉल टीम - फोटो : FIFA

अपने शुरुआती मैचों में जीत दर्ज करने के बाद घाना और अमेरिका की टीमें जब सोमवार को यहां अपने दूसरे ग्रुप मैच में आमने-सामने होंगी तो उनकी निगाह फीफा अंडर-17 विश्व कप के नॉकआउट में जगह सुनिश्चित करने पर टिकी होंगी। अमेरिका ने अपने पहले मैच में भारत को 3-0 से जबकि घाना ने कोलंबिया को 1-0 से हराया था।

विज्ञापन


ग्रुप- ए के इस मुकाबले में जो भी टीम जीत दर्ज करेगी वह अंतिम-16 में जगह बना लेगी। यहां तक की मैच ड्रॉ छूटने पर भी दोनों टीमें नॉकआउट में जगह बनाने की मजबूत स्थिति में पहुंच जाएंगी। प्रत्येक ग्रुप से चोटी पर रहने वाली दो टीमें और ओवरऑल अगली चार सर्वश्रेष्ठ टीमें अंतिम-16 में जगह बनाएंगी। अमेरिका के लिए अपना पहला मुकाबला आसान रहा लेकिन घाना को कोलंबिया को हराने के लिये काफी मशक्कत करनी पड़ी। असल में कोलंबिया ने पहले हाफ  में अधिकतर समय दबदबा बनाए रखा था लेकिन घाना की तरफ  से सादिक इब्राहिम ने 39वें मिनट में गोल किया जो आखिर में निर्णायक साबित हुआ
विज्ञापन


घाना का पलड़ा है भारी

घाना और अमेरिका की टीमें इससे पहले अंडर-17 विश्व कप में दो बार एक-दूसरे का सामना कर चुकी हैं। घाना ने दोनों अवसरों 1995 में क्वीटो और 1999 में ऑकलैंड में जीत दर्ज की थी। घाना ने दो बार 1991 और 1995 में फीफा अंडर-17 विश्व कप जीता और अब वह 22 साल बाद खिताब जीतने के लिए बेताब है। घाना के कोच पा कवेसी फाबिन ने कहा कि उनकी टीम अमेरिका के खिलाफ  आक्रामक बाल खेलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed