{"_id":"59d3ef284f1c1b71548b5a55","slug":"fifa-u-17-world-cup-sports-minister-rajyawardhan-singh-rathod-meets-indian-players","type":"story","status":"publish","title_hn":"FIFA U-17 World Cup: भारतीय टीम से मिले खेल मंत्री, कहा- ‘मजबूती से खेलें ,कभी हौसला न छोड़े’","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
FIFA U-17 World Cup: भारतीय टीम से मिले खेल मंत्री, कहा- ‘मजबूती से खेलें ,कभी हौसला न छोड़े’
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Wed, 04 Oct 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
भारतीय अंडर 17 फुटबॉल टीम
- फोटो : PIB
भारत की फीफा अंडर-17 विश्व कप फुटबॉल टूर्नामेंट की तैयारी में जुटी टीम ने मंगलवार को खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर से मुलाकात की। इस मौके पर अखिल भारतीय फुटबॉल संघ (एआईएफएफ) के महासचिव कुशल दास भी मौजूद थे।
विज्ञापन
खेल मंत्री राठौर ने कहा, ‘भारतीय टीम पहली बार फीफा अंडर-17 विश्व कप में शिरकत कर रही है और इसलिए उसके लिए यह बहुत अहम मौका है। आप जब इसमें खेलने उतरेंगे तो अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा मैच खेलेंगे। ऐसे में जब आप मैदान पर उतरेंगे तो हर क्षण अहम है। आपको जीत के इरादे से उतरना चाहिए। आपको फीफा अंडर-17 विश्व कप का हर मैच ताउम्र याद रहेगा। आप का इसमें खेलने उतरना पूरे देश को प्रेरित करेगा। मैं आपको शुभकामनाएं देता हूं कि आपके लिए हर मैच यादगार रहे। हम सभी आपकी हौसलाअफजाई के लिए मौजूद रहेंगे। आप मजबूती से खेलें और कभी हौसला न छोड़े।’
विज्ञापन
कुशल दास ने कहा, ‘भारतीय टीम बेहतरीन प्रदर्शन कर देश का गौरव बढ़ाने को बेताब है। हम फीफा अंडर-17 विश्व कप के लिए तैयार हैं। भारतीय फुटबॉल के लिए यह बस एक आगाज है और उसे अभी लंबा रास्ता तय करना है।’
विज्ञापन
भारत की अंडर-17 विश्व कप फुटबॉल टीम के सीओओ अभिषेक यादव ने खेल मंत्री राठौर का आभार जताते हुए कहा, ‘आपके उत्साहवर्द्धक हम सभी को प्रेरित करेंगे। भारतीय टीम का हर खिलाड़ी विश्वास से ओतप्रोत है। उनसे मिलकर मुझे और पूरी टीम को बहुत खुशी हुई।’ भारत की अंडर-17 टीम दिल्ली में यहां छह अक्टूबर को अपने पहले मैच से पहले प्रैक्टिस जारी रखी।