{"_id":"59defd374f1c1b86698b55b0","slug":"fifa-u-17-world-cup-honduras-defeated-new-caledonia-by-5-0","type":"story","status":"publish","title_hn":"FIFA U-17: होंडुरास ने न्यू कैलेडोनिया को दी 5-0 से करारी शिकस्त","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
FIFA U-17: होंडुरास ने न्यू कैलेडोनिया को दी 5-0 से करारी शिकस्त
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
Updated Thu, 12 Oct 2017 10:59 AM IST
विज्ञापन
होंडुरास, न्यू कैलेडोनिया
- फोटो : Prokerala.com
फीफा अंडर-17 वर्ल्ड कप के ग्रुप ई के एकतरफा मुकाबले में होंडुरास ने न्यू कैलेडोनिया को 5-0 से हरा दिया। होंडुरास की तरफ से मिडफील्डर कार्लोस मेजिया (25वें और 42वें मिनट) और पैट्रिक पालसियोस (51वें और 88वें मिनट) ने 2-2 जबकि जोशुआ कनालेस (27वें मिनट) ने एक गोल किया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि होंडुरास टीम की यह दो मैचों में पहली जीत है। पहली बार फीफा अंडर-17 वर्ल्ड कप में भाग ले रहे न्यू कैलेडोनिया को लगातार दूसरे मैच में बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले रविवार को गुवाहाटी के इंदिरा गांधी एथलेटिक स्टेडियम में खेले गए मैच में फ्रांस ने न्यू कैलेडोनिया को 7-1 से हरा दिया था।
विज्ञापन
पढ़ेंः- FIFA U-17 World Cup 2017: बराबरी पर समाप्त हुआ गिनी-कोस्टा रिका के बीच मुकाबला
विज्ञापन
न्यू कैलेडोनिया के गोलकीपर रोबिन एस्कोर्न शुरू में अच्छा बचाव किया। मगर मेजिया आखिर में उनको छकाकर होंडुरास का खाता खोलने में सफल रहे। इसके दो मिनट बाद कनालेस पर फ्री किक पर दर्शनीय गोल किया। मेजिया ने पहला हाफ समाप्त होने से कुछ देर पहले तीसरा गोल करके होंडुरास को हाफटाइम तक 3-0 से आगे कर दिया।
बता दें कि अपने पहले मैच में जापान से 1-6 से हारने वाला होंडुरास लीग चरण के अपने अंतिम मैच में इसी मैदान पर 14 अक्तूबर को फ्रांस की कड़ी चुनौती का सामना करेगा जबकि इसी दिन कोलकाता में न्यू कैलेडोनिया का सामना जापान से होगा।