फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   FIFA U-17 World CUP: Group E france,japan, new caledonia, honduras

FIFA U-17 World CUP: ग्रुप -ई में फ्रांस है खिताब का सबसे प्रबल दावेदार

Wed, 04 Oct 2017 06:59 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Wed, 04 Oct 2017 06:59 AM IST
विज्ञापन
FIFA U-17 World CUP: Group E france,japan, new caledonia, honduras
फ्रांसीसी अंडर 17 फुटबॉल टीम - फोटो : twitter
6 अक्टूबर से शुरू हो रहे फीफी अंडर-17 विश्वकप के ग्रुप ई में  होंडूरस, जापान, न्यू कैलेडोनिया और  फ्रांस को जगह मिली है।  इस ग्रुप में से फ्रांस विश्वविजेता बनने की सबसे प्रबल दावेदार टीमों में से एक है। पांच बार टूर्नामेंट में भाग ले चुकी फ्रांस के इस वर्ग में सीनियर टीम जैसा दबदबा नहीं है। फ्रांस केवल एक बार यह खिताब जीत सकी है। वहीं जापान आठवीं बार इस प्रतियोगिता में पहुंची है लेकिन उसे भी अब तक खिताबी जीत हासिल नहीं हो सकी है। ऐसे में जापान और फ्रांस को होंडूरस ही टक्कर दे सकती है तो साल 2009 में फाइनल तक पहुंची थी। आईए नजर डालते हैं चारों टीमों के अबतक के प्रदर्शन पर...
विज्ञापन


होंडूरस 
चार बार अंडर-17 विश्व कप में हिस्सा ले चुकी टीम 2009 में नाइजीरिया में खेले गए टूर्नामेंट में क्वार्टर फाइनल तक पहुंचने में सफल रही। पिछली बार टीम ग्रुप दौर से आगे नहीं बढ़ सकी थी। कोनकाकैफ टूर्नामेंट में कोस्टारिका के बाद दूसरे स्थान पर रहकर क्वालिफाई किया। कोच जोस वेलाडारेस पिछले दो विश्व कप में दायित्व संभाल चुके हैं। 
विज्ञापन

07: मैचों के बाद यूएई 2013 में खेले गए अंडर-17 विश्व में पहला गोल किया। 

जापान
 
एशियाई टीम आठवीं बार शिरकत करेगी। अब तक दो बार क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय किया है। 1993 में अपनी मेजबानी में पहली बार अंतिम आठ में पहुंचे थे। तब इटली को ड्रॉ पर रोका था और मैक्सिको को 2-1 से हराया था। नाइजीरिया से हारे जो बाद में चैंपियन बनी। उसके बाद 2011 में अर्जेंटीना, फ्रांस और जमैका के ग्रुप से नॉकआउट दौर में पहुंची और न्यूजीलैंड को हराकर अंतिम आठ में प्रवेश किया था लेकिन ब्राजील से हार गई थी। 2013 में भी नॉकआउट दौर तक पहुंचे। एएफसी चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंचकर क्वालिफाई किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

24: गोल किए एएफसी चैंपियनशिप के पांच मैचों में 

फ्रांस
पांच बार भागीदारी कर चुकी टीम ने 2001 में त्रिनिदाद एंड टोबैगो में खिताब जीता था। इस स्तर पर टीम का वो रुत्बा नहीं है जो उसकी सीनियर टीम का है। पिछली बार चिली में हुई चैंपियनशिप में टीम नॉकआउट दौर में पहुंची लेकिन कोस्टा रिका ने पेनाल्टी शूटआउट में हराकर बाहर कर दिया। इस साल यूएफा अंडर-17 चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में पहुंची जहां स्पेन ने उसे 3-1 से पराजित कर दिया था। दो श्रेष्ठ क्वार्टर फाइनल लूजर के बीच प्लेऑफ के जरिए क्वालिफाई किया।  


न्यू कैलेडोनिया 
पहली बार अंडर-17 विश्व कप में खेलेगी टीम। ओसनिया की नई टीम का फुटबॉल इतिहास पुराना है। 1928 में उसकी फेडरेशन का गठन हो चुका था। टीम ओसनिया फुटबॉल कन्फेडरेशन (ओएफसी) चैंपियनशिप में हिस्सा लेती रही है। इस बार क्वालिफाइंग दौर में पापुआ न्यू गिनी और वानातू को हराया। सेमीफाइनल में सोलोमन आइसलैंड से 3-2 से जीतकर विश्व कप टिकट हासिल किया था। फाइनल में न्यूजीलैंड से जरूर 7-0 से हार गई थी लेकिन यह 14 दिन में उसका पांचवां मैच था।  

ग्रुप के मुकाबले 
08 अक्टूबर : न्यू कैलेडोनिया बनाम फ्रांस, होंडूरस बनाम जापान 
11 अक्टूबर :फ्रांस बनाम जापान, होंडूरस बनाम न्यू कैलेडोनिया 
14 अक्टूबर :: फ्रांस बनाम होंडूरस, जापान बनाम न्यू कैलेडोनिया 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed