{"_id":"59d4158c4f1c1bc1538b59fe","slug":"fifa-u-17-world-cup-group-c-costa-rica-guinea-germany-iran","type":"story","status":"publish","title_hn":"FIFA U-17 World CUP: ग्रुप सी- दसवीं बार विश्वकप में उतरी कोस्टा रिका की होगी पहले खिताब पर नजर ","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
FIFA U-17 World CUP: ग्रुप सी- दसवीं बार विश्वकप में उतरी कोस्टा रिका की होगी पहले खिताब पर नजर
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Wed, 04 Oct 2017 04:26 AM IST
विज्ञापन
फीफा अंडर 17
- फोटो : sonylijin
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहली बार भारत की मेजबानी में खेले जा रहे अंडर 17 फीफा विश्वकप के ग्रुप सी में जर्मनी, ईरान, गिनी और कोस्टा रिका को जगह मिली है। इस ग्रुप की सबसे अनुभवी टीम कोस्टा रिका है वह इससे पहले नौं बार टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई कर चुकी है लेकिन अब तक एक बार भी खिताब पर कब्जा नहीं कर सकी है। इसके अलावा अन्य तीन टीमें भी अपनी पहली खिताबी जीत का इंतजार कर रही हैं। ग्रुप सी के अधिकांश मुकाबले गोवा में खेले जाएंगे वहीं गिनी बनाम जर्मनी के बीच मैच कोच्ची के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में खेला जाएगा।
जर्मनी :
अंडर-17 विश्व कप में जर्मनी की टीम नियमित रूप से हिस्सा नहीं ले पाई। भारत में वह पांचवीं बार उतरेगी। क्वालीफाइंग दौर में सात जीत दर्ज की और यूरोपियन चैंपियनशिप के सेमीफाइनल तक पहुंची है। टूर्नामेंट में 36 गोल किए हैं जबकि उसके खिलाफ विरोधी टीमें केवल सिर्फ छह गोल कर सकी हैं।
श्रेष्ठ प्रदर्शन : 1985 उपविजेता
कोच : क्रिस्टियन वुक।
ईरान:
एशियाई टीम ईरान चौथी बार हिस्सा ले रही है। वह पहले आठ विश्व कप में क्वालीफाई नहीं कर पाई थी लेकिन अब तक दो बार नॉकआउट दौर में प्रवेश करने में सफल रही है। नाईजीरिया में 2009 और यूएई में 2013 में हुए विश्व कप में अंतिम-16 टीमों में पहुंचने में सफल रही। एएफसी अंडर-16 चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर विश्वकप के लिए क्वालिफाई किया है।
विज्ञापन
श्रेष्ठ प्रदर्शन : 2009: प्री क्वार्टर
कोच : अब्बास
गिनी
गिनी पांचवीं बार अंडर-17 विश्वकप में हिस्सा ले रही है टीम। यह अफ्रीकी टीम पहले विश्व कप में चौथे स्थान पर रही थी उसके बाद अपने तीन विश्व कप में वह दूसरे दौर से आगे नहीं बढ़ सकी है। अफ्रीका कप के सेमीफाइनल में पहुंचकर गिनी ने इस बार क्वालिफाई किया है। वह उस टूर्नामेंट में तीसरे स्थान पर रही थी। टीम के खिलाड़ी जिबरिल फेंदजे तूरे ने प्रतियोगिता में छह गोल कर गोल्डन बूट हासिल किया था।
कोच सोलेमाने कामारा
श्रेष्ठ : 1985 चौथा स्थान
कोस्टा रिका :
अंडर-17 विश्वकप में दसवीं बार हिस्सा ले रही कोस्टा रिका को अभी तक खिताब नहीं मिला है। 2001 से 2007 के बीच चार विश्व कप में टीम नॉकआउट दौर तक पहुंचने में सफल रही है। पिछली बार क्वार्टर फाइनल में बेल्जियम से हार गई थी। कोनकाकैफ अंडर-17 चैंपियनशिप के जरिए विश्व कप टिकट हासिल किया।
श्रेष्ठ प्रदर्शन : 2015: क्वार्टर फाइनल
ग्रुप के मैच
07 अक्तूबर : जर्मनी बनाम कोस्टा रिका
ईरान बनाम गिनी
10 अक्तूबर : कोस्टा रिका बनाम गिनी
ईरान बनाम जर्मनी
13 अक्तूबर: कोस्टा रिका बनाम ईरान
गिनी बनाम जर्मनी