फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   FIFA U-17 World CUP: Group C costa rica, guinea, germany, iran

FIFA U-17 World CUP: ग्रुप सी- दसवीं बार विश्वकप में उतरी कोस्टा रिका की होगी पहले खिताब पर नजर

Wed, 04 Oct 2017 04:26 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Wed, 04 Oct 2017 04:26 AM IST
विज्ञापन
FIFA U-17 World CUP: Group C costa rica, guinea, germany, iran
फीफा अंडर 17 - फोटो : sonylijin
पहली बार भारत की मेजबानी में खेले जा रहे अंडर 17 फीफा विश्वकप के ग्रुप सी में जर्मनी, ईरान, गिनी और कोस्टा रिका को जगह मिली है। इस ग्रुप की सबसे अनुभवी टीम कोस्टा रिका है वह इससे पहले नौं बार टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई कर चुकी है लेकिन अब तक एक बार भी खिताब पर कब्जा नहीं कर सकी है। इसके अलावा अन्य तीन टीमें भी अपनी पहली खिताबी जीत का इंतजार कर रही हैं। ग्रुप सी के अधिकांश मुकाबले गोवा में खेले जाएंगे वहीं गिनी बनाम जर्मनी के बीच मैच कोच्ची के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में खेला जाएगा। 
विज्ञापन



जर्मनी :
अंडर-17 विश्व कप में जर्मनी की टीम नियमित रूप से हिस्सा नहीं ले पाई। भारत में वह पांचवीं बार उतरेगी। क्वालीफाइंग दौर में सात जीत दर्ज की और यूरोपियन चैंपियनशिप के सेमीफाइनल तक पहुंची है। टूर्नामेंट में 36 गोल किए हैं जबकि उसके खिलाफ विरोधी टीमें केवल सिर्फ छह गोल कर सकी हैं।
विज्ञापन

श्रेष्ठ प्रदर्शन : 1985 उपविजेता 
कोच : क्रिस्टियन वुक।  

ईरान:

एशियाई टीम ईरान चौथी बार हिस्सा ले रही है। वह पहले आठ विश्व कप में क्वालीफाई नहीं कर पाई थी लेकिन अब तक दो बार नॉकआउट दौर में प्रवेश करने में सफल रही है। नाईजीरिया में 2009 और यूएई में 2013 में हुए विश्व कप में अंतिम-16 टीमों में पहुंचने में सफल रही। एएफसी अंडर-16 चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर विश्वकप के लिए क्वालिफाई किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रेष्ठ प्रदर्शन : 2009: प्री क्वार्टर  
कोच : अब्बास

गिनी
गिनी पांचवीं बार अंडर-17 विश्वकप में  हिस्सा ले रही है टीम। यह अफ्रीकी टीम पहले विश्व कप में चौथे स्थान पर रही थी उसके बाद अपने तीन विश्व कप में वह दूसरे दौर से आगे नहीं बढ़ सकी है। अफ्रीका कप के सेमीफाइनल में पहुंचकर गिनी ने इस बार क्वालिफाई किया है। वह उस टूर्नामेंट में तीसरे स्थान पर रही थी। टीम के खिलाड़ी जिबरिल फेंदजे तूरे ने प्रतियोगिता में छह गोल कर गोल्डन बूट हासिल किया था।

कोच सोलेमाने कामारा 
श्रेष्ठ : 1985 चौथा स्थान 

कोस्टा रिका :

अंडर-17 विश्वकप में  दसवीं बार हिस्सा ले रही  कोस्टा रिका को अभी तक खिताब नहीं मिला है। 2001 से 2007 के बीच चार विश्व कप में टीम नॉकआउट दौर तक पहुंचने में सफल रही है। पिछली बार क्वार्टर फाइनल में बेल्जियम से हार गई थी। कोनकाकैफ अंडर-17 चैंपियनशिप के जरिए विश्व कप टिकट हासिल किया।  
श्रेष्ठ प्रदर्शन : 2015: क्वार्टर फाइनल  

ग्रुप के मैच 

07 अक्तूबर : जर्मनी बनाम कोस्टा रिका 
                     ईरान बनाम गिनी 
10 अक्तूबर : कोस्टा रिका बनाम गिनी 
                    ईरान बनाम जर्मनी 
13 अक्तूबर:  कोस्टा रिका बनाम ईरान  
                     गिनी बनाम जर्मनी 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed