{"_id":"59d92e4c4f1c1b70548b642a","slug":"fifa-u-17-world-cup-brazil-beat-spain-by-2-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"U-17 विश्वकप: ब्राजील का विजयी आगाज, स्पेन को दी 2-1 से मात ","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
U-17 विश्वकप: ब्राजील का विजयी आगाज, स्पेन को दी 2-1 से मात
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Sun, 08 Oct 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
ब्राजील फुटबॉल टीम
- फोटो : FIFA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण अमेरिकी चैंपियन ब्राजील की टीम अंडर-17 फीफा विश्व कप के शुरुआती में यूरोपीय पावरहाउस स्पेन को 2-1 से हराकर अपने मजबूत इरादों के संकेत दे दिए हैं। खिताब की मजबूत दावेदार दक्षिण अमेरिकी टीम अपने फुटबॉल कौशल के लिए जानी जाती है और मजबूत प्रतिद्वंद्वी स्पेन के खिलाफ एक गोल से पिछड़ने के बाद जीत दर्ज कर उसने पहले ही मैच में अपना जादू दिखा दिया है।
विज्ञापन
ग्रुप डी की दोनों मजबूत टीमों के बीच मुकाबला देखने के लिए स्टेडियम खचाखच भरा था। स्पेन ने पांचवें मिनट में ही बढ़त हासिल कर ली थी जब ब्राजील के रक्षक खिलाड़ी वेस्ले ने आत्मघाती गोल कर दिया था लेकिन इसके बावजूद लिंकलोन (25 वां मिनट) और पाउलिन्हो (46) ने गोल कर मैच का रुख बदल दिया। टीम के स्टार खिलाड़ी विनसियस जूनियर टूर्नामेंट के लिए भारत नहीं आ पाए लेकिन उसकी लिंकलोन, पाउलिन्हो और ब्रेनर की आक्रामक तिकड़ी ने उनकी कमी का अहसास नहीं होने दिया। एलेन और एंटोनिया ने तिकड़ी को अच्छा सहयोग दिया।
विज्ञापन
स्पेन की टीम में पांच खिलाड़ी ला मैसिया अकादमी से और चार रिएल मैड्रिड अकादमी से हैं लेकिन खिलाड़ी कोच्चि की गर्मी और उमस से परेशान नजर आए। दूसरी ओर ब्राजील को मौसम के चलते खास परेशानी नहीं हुई क्योंकि टीम दस दिन पहले ही भारत आ चुकी थी। तेज गति से शुरू हुए खेल को देखकर लग रहा था कि दो चैंपियन टीमों के बीच इस मैच में काफी गोल देखने को मिलेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अलबत्ता बेहतरीन पास, लयबद्ध चालें और पलटवार हलचलें देखने को मिलीं।
विज्ञापन
पहले गोल के समय स्पेन के फेरान टोरेस ने दाएं छोर पर विपक्षी खिलाड़ी को छकाते हुए क्रॉस फेंका जिस पर मोखुलिस ने शॉट कस दिया लेकिन गेंद डिफेंडर वेस्ले के पांव से लगती हुई गोलपोस्ट में समा गई। स्पेन एक गोल से बढ़त लेने के बाद कुछ चढ़कर खेली लेकिन जल्द ही ब्राजील ने मैच पर नियंत्रण बनाना शुरू कर दिया था।