{"_id":"59dbe3f04f1c1b87698b4dbe","slug":"fifa-u-17-world-cup-ayo-akinola-winner-takes-usa-top-of-group-a","type":"story","status":"publish","title_hn":"FIFA U-17 World Cup: अकिनोला के गोल की बदौलत अगले दौर में पहुंचा अमेरिका, घाना को दी मात ","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
FIFA U-17 World Cup: अकिनोला के गोल की बदौलत अगले दौर में पहुंचा अमेरिका, घाना को दी मात
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Tue, 10 Oct 2017 02:32 AM IST
विज्ञापन
आयो अकिनोला
- फोटो : FIFA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली के जवाहर लाल नेहरु स्टेडियम में सोमवार को ग्रुप ए के घाना और अमेरिका बीच खेले गए मैच में अमेरिका ने 1-0 से जीत हासिल कर दूसरे दौर में अपनी जगह पक्की कर ली। इससे पहले भारत को उसके 3-0 के अंतर से मात दी थी। मैच के पहले हाफ में दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं। पहला हाफ तकरीबन पूरी तरह अमेरिकी टीम के नाम रहा। मैच का एकलौता और निर्णाय़क गोल अकिनोला ने 76वें मिनट में किया।
अकिनोला मैदान पर सब्सटीट्यूट के रूप में उतरे थे। इसके बाद दोनों टीमों में से कोई भी गोल नहीं कर सकी और मुकाबला अमेरिका के नाम रहा। दूसरे हाफ में घाना की टीम ने सधा हुआ खेल दिखाया लेकिन अपने प्रयास को गोल में तब्दील करने में नाकाम रही।
इस जीत के साथ अमेरिका को पूरे तीन अंक हासिल हुए। दो मैचों में अब उसके छह अंक हो गए हैं और वह वह ग्रुप में चार गोल अंतर के साथ पहले पायदान पर काबिज हो गई है। अमेरिका के लिए तीसरा लीग मैच महज औपचारिकता रह गया है। उसका आखिरी मुकाबला कोलंबिया के साथ नवी मुंबई में होगा। वहीं घाना की भि़ड़ंत मेजबान भारत के साथ नई दिल्ली में होगी।