{"_id":"59dd337d4f1c1b78548b6adc","slug":"fifa-u-17-world-cup-2017-spain-finally-flex-muscles-in-group-d-against-niger","type":"story","status":"publish","title_hn":"FIFA U-17 World Cup 2017: रुइज के दो गोलों से स्पेन ने नाइजर को 4-0 से रौंदा ","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
FIFA U-17 World Cup 2017: रुइज के दो गोलों से स्पेन ने नाइजर को 4-0 से रौंदा
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Wed, 11 Oct 2017 02:25 AM IST
विज्ञापन
स्पेन बनाम नाइजर
- फोटो : FIFA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहली बार अंडर-17 फीफा विश्व कप में हिस्सा ले रही अफ्रीकी टीम नाइजर ने पहले मैच में उत्तरी कोरिया को 1-0 से हरा दिया था लेकिन दूसरे मैच में मंगलवार को उसका सामना यूरोपियन पावर हाउस स्पेन से था। ग्रुप डी मुकाबले में स्पेन ने उसे 4-0 से हराकर कड़ा पाठ पढ़ाया। इस जीत के साथ स्पेन ने जोरदार वापसी की।पहले मैच में उसे शनिवार को ब्राजील के साथ 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था। इस जीत से स्पेन ने दूसरे मैच में पहला अंक बटोरा।
पहला गोल अबेल रुइज ने 21 वें मिनट में किया जब उन्हें बाएं छोर से जुआन मिरांडा ने क्रास फेंका था। नाइजर की रक्षक पंक्ति इस हमले के समय बिल्कुल बिखरी हुई थी। उसके बाद स्पेन ने अपना दबदबा बना लिया। मध्यांतर से पहले स्पेन ने अपनी बढ़त दोगुनी कर दी। यह गोल भी 41वें मिनट में बार्सिलोना के युवा खिलाड़ी रुइज ने ही किया था। नाइजर की दुर्दशा यही नहीं थमी और पहले हाफ के इंजरी समय में सीजर ने एक और गोल कर दिया। रुइज के प्रयास पर गोलकीपर ने गेंद को दूर छिटक दिया था लेकिन गोमेज ने लहराती किक को गोलपोस्ट में डाल दिया। दूसरे हाफ में नाइजर ने 82वें मिनट स्पेन को रोके रखा लेकिन गोमेज ने लेफ्ट फुटर से टीम का चौथा गोल भी कर दिया। इस जीत से स्पेन ने नॉकआउट दौर में प्रवेश की अपनी संभावनाओं को प्रबल कर दिया है। अब अंतिम ग्रुप मैच में उसका मुकाबला उत्तरी कोरिया से होगा।