फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   FIFA U-17 Women’s World Cup: India to play all group matches in Guwahati

U-17 महिला फुटबॉल विश्व कप का कार्यक्रम जारी, भारतीय टीम गुवाहाटी में खेलेगी ग्रुप मैच

Tue, 23 Jun 2020 08:23 PM IST
अंशुल तलमले वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 23 Jun 2020 08:23 PM IST
सार

टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल अहमदाबाद, नवी मुंबई, भुवनेश्वर और कोलकाता में होंगे। दो सेमीफाइनल तीन मार्च को नवी मुंबई और भुवनेश्वर में एक साथ होंगे। नवी मुंबई को फाइनल और तीसरे स्थान के क्लासिफिकेशन मैच की मेजबानी भी सौंपी गई है।

विज्ञापन
FIFA U-17 Women’s World Cup: India to play all group matches in Guwahati
अंडर-17 भारतीय महिला फुटबॉल टीम - फोटो : ट्विटर

विस्तार

भारतीय महिला फुटबॉल टीम अंडर-17 फीफा महिला विश्व कप के अपने सभी ग्रुप मैच गुवाहाटी के इंदिरा गांधी स्टेडियम में खेलेगी जहां पूर्वोत्तर के फुटबॉल के दीवाने प्रशंसक उसकी हौसलाअफजाई के लिए मौजूद रहेंगे। फुटबॉल की वैश्विक संचालन संस्था फीफा ने अगले साल 17 फरवरी से सात मार्च तक होने वाले टूर्नामेंट का संशोधित कार्यक्रम जारी किया।

विज्ञापन


टूर्नामेंट का आयोजन इससे पहले इस साल नवंबर में होना था, लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण टूर्नामेंट को स्थगित कर दिया गया। टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल अहमदाबाद, नवी मुंबई, भुवनेश्वर और कोलकाता में होंगे। दो सेमीफाइनल तीन मार्च को नवी मुंबई और भुवनेश्वर में एक साथ होंगे। नवी मुंबई को फाइनल और तीसरे स्थान के क्लासिफिकेशन मैच की मेजबानी भी सौंपी गई है।
विज्ञापन


टूर्नामेंट की शुरुआत गुवाहाटी और भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में दो-दो मैचों के साथ होगी।मेजबान होने के नाते भारत को ड्रॉ में 'ए 1' दर्जा मिला है और वह 17 फरवरी को अपने पहले मैच में 'ए 2' से भिड़ेगा जिसकी पुष्टि ड्रॉ से होगी। इसी दिन ग्रुप ए का एक अन्य मैच भी गुवाहाटी में ही होगा। इसी दिन ग्रुप बी के दो मैच भुवनेश्वर में खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रुप सी और डी के मैच 18 फरवरी को क्रमश: कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम और अहमदाबाद के ट्रांसस्टेडिया एरेना में खेले जाएंगे। भारत 20 फरवरी को गुवाहाटी में 'ए 3' से भिड़ेगा जबकि 22 फरवरी को मेजबान टीम का सामना 'ए 3' से होगा। भारत दूसरी बार फीफा के टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है। इससे पहले देश में 2017 में अंडर-17 पुरुष विश्व कप का आयोजन हो चुका है।


टूर्नामेंट के पांच मेजबान शहर अहमदाबाद, भुवनेश्वर, गुवाहाटी, कोलकाता और नवी मुंबई होंगे और 16 टीमों के बीच 32 मैचों की मेजबानी करेंगे। स्थानीय आयोजन समिति की ओर से जारी विज्ञप्ति में फीफा ने कहा, '25 जून 2020 को फीफा महिला विश्व कप 2023 के मेजबान की घोषणा होनी है और ऐसे में भारत में 2021 में होने वाला फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप अगले साल भारत में फुटबॉल प्रशंसकों को भविष्य के सितारों के स्वागत का मौका देगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed