{"_id":"59e11ed64f1c1b98678b5959","slug":"fifa-u-17-wc-spain-sail-into-round-of-16-after-defeating-north-korea","type":"story","status":"publish","title_hn":"FIFA U-17 WC: उत्तर कोरिया को मात देकर, ग्रुप डी में टॉप पर रहा स्पेन ","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
FIFA U-17 WC: उत्तर कोरिया को मात देकर, ग्रुप डी में टॉप पर रहा स्पेन
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Sat, 14 Oct 2017 01:48 AM IST
विज्ञापन
स्पेन बनाम उत्तर कोरिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फीफा अंडर 17 विश्वकप में कोच्चि के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में ग्रुप डी के स्पेन और उत्तर कोरिया के बीच खेले गए मुकाबले में स्पेन ने कोरिया को 2-0 से मात देकर प्री क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। तकरीबन आक्रामक रहे मैच के पहले हाफ में चौथे ही मिनट में स्पेनिश टीम कोरिया के डिफेंस को भेदने में कामयाब हुई। कोरियाई टीम मैच में कोई गोल नहीं सक सकी। स्पेन ने मैच के दोनों हाफ में एक-एक गोल किया। पहले हाफ में चौथे मिनट में मोहम्मद मुखलिस और 71वें मिनट में सीजर गिलबर्ट ने स्पेन के लिए गोल किया।
उत्तर कोरिया की मैच में वापसी करने की बची खुची आशा भी तब खत्म हो गई थी जब सबस्टीट्य़ूट खिलाड़ी के रूप में मैच में उतरने के 26 मिनट बाद रेफरी ने पाए क्वांग मिन को रेड कार्ड दिखाकर मैदान से बाहर भेज दिया। इसके बाद कोरिया को पूरा मैच दस खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा।